Monday, November 10, 2008

कांग्रेस और भाजपा के नाखुश कार्यकर्ताओं ने भाजश की सदस्यता ली

      सीहोर 9 नवम्बर (नि.सं.)। भारतीय जनशक्ति के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र सिंह मेवाड़ा की भाजश प्रत्याशी सन्नी महाजन (गौरव) की उपस्थिति में मो. जाहिद खान (ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी-अध्यक्ष) के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनशक्ति की सदस्यता ग्रहण की यह जानकारी जिला सदस्यता प्रभारी दिनेश पुष्पद ने प्रेस नोट जारी कर दी।

      नफीस मियां, शदीक खां, मजहर मंसूरी, कलीम, नासीर पठान, राशिक खान, जावेद खान, मुशीर खान, शफीक , शदाब, मो. शेख शुबान, अखलाज, मो. इलियास, ठाकुर साहब मेवाड़ा (पूर्व संगठन मंडी-नगर मण्डल मंडी सीहोर भाजपा), गोकुल प्रसाद छाया (पूर्व पार्षद), शेखर सोलंकी, राजू ठाकुर, पप्पू राठौर, विनय भावसार, सुरेश सेन, अप्पी श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, अमित कौशल, रंजीत इनकी सदस्यता पर लोकेन्द्र सिंह मेवाड़ा, सन्नी महाजन, श्याम चौरसिया, कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाह, हेमंत राठौर, आशीष पचौरी, नंदकिशोर पाटीदार, पवन पाटीदार, चंद्रेश नामदेव, दीपक दलोदिया, कमल प्रजापति, जयराम जाट आदि ने बधाई दी।