Monday, November 10, 2008

बसपा की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस के 50 कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

      सीहोर 9 नवम्बर (नि.सं.)। विधान सभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के.के. गुप्ता को पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा के सीहोर विधानसभा कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता बसपा प्रत्याशी के.के. गुप्ता ने की।

      इस अवसर पर कांग्रेस के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पार्टी प्रत्याशी श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि विगत 15 वर्षो से भाजपा के विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता से धोखा किया जा रहा है, वही कांग्रेस के नपाध्यक्ष द्वारा नगर को विकास की बजाय विनाश की ओर धकेला जा रहा है। अब बसपा ही प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसलिए भाजपा कांग्रेस को मतदाता अब नकारा देगा तथा सीहोर जिले की चारों सीटों पर बसपा के हाथी का परचम लहरायेगा। बैठक में उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से विजय कचनेरिया, कल्लू जाटव, मनीष कचनेरिया, शिवनाथ सोनकर, बब्लू जाटव, अकरम, आमिर, मुदस्सर, मो. शफी, असकरी दानिश, रफीक, शानू, नदीम, अजहर, सलमान, विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र अहिरवार, मो. इरफान, बिट्टू, हसीब, शमी, इरफान, कमलकिशोर नगर अध्यक्ष, इस्लाम, शराफत मियां, शहादत, शावेज, अरमान आदि कार्यकर्ता शामिल थे।