Thursday, July 10, 2008

गांधी गीरी करते हुए, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की

सीहोर 9जुलाई। इंदोर में भारतीय जनता पाटी के इशारे पर हुए सांप्रदायिक दंगों में बेगुनाह लोगो की मौत और प्रदेश में सांप्रदायिक जहर फैलने का प्रयास करने वाली और विपक्ष को दबाने के लिए हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफतारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज अनेक कांग्रेस नेताओं ने सामूहिक रूप से स्थानीय कोतवाली चौराहा से जनआक्रोश रैली निकालकर जा कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम से संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त कलेक्टर भावना वालिम्बे को सौपतें हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
जिसमे प्रदेश में हिन्दु मुस्लिम, सिख, ईसाई में आपसी में अमन चैन वापस लौट सके। उक्त ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश व्यापी बंद के दौरान हुए सांम्प्रदायिकता फैलाने वाली सरकार के विरोध में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश पचौरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव, केन्द्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी नारायण सामी, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमति जमना देवी, पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भाईया, पूर्व मंत्री सान सिंह वर्मा, सहित कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार द्वारा गिरफ्तार करने की कड़ी निंदा करते हुए जनाआक्रोश रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा।
इसमें समस्त कांग्रेसजनों को तत्काल बिना शर्त रिहा करने, मध्यप्रदेश में असामाजिक तत्वों द्वारा जो वातावरण गंदा किया जा रहा है। वोट की राजनीति के कारण विपक्ष को दाबने की साजिश और प्रदेश में भष्टाचार और सांम्प्रदायिकता का जहर फैलाने का प्रयास कर रही है और प्रदेश में भष्टाचार और सांम्प्रदायिकता का जहर फैला चाहती है। हम सभी कांग्रेस जन इसकी कड़ी निंदा करते है और भाजपा के असामाजिक तत्वों को गिरफतार करने की मांग करते है। सरकार प्रदेश में भाई को भाई से लडाना चाहती है। जो गांव से लेकर शहर तक सांम्प्रदायिकता और भष्टाचार के नशें में चुर हो। जिनके मंत्री गण भष्टाचार में लिप्त हो ऐसी भष्ट सरकार जिसके कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम कोई चीज न हो। ऐसी लचर सरकार को शीध्र ही बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
इसमे प्रमुख रूप से पूर्व निर्यात निगम के अध्यक्ष प्रमोद पटेल,पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रूकमणी रोहिला, युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष पवन राठौर, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अरोरा, कांग्रेस सचेतक दल के राहुल यादव, जफर लाला, महेश दुबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष उतराधीमान, शैलेष राठी, सुरेश साबू, दिनेश भैरवें, महफूज बंन्टी, राजेश आजाद, राजेन्द्र वर्मा, ओम प्रकाश राय कल्लू, अजहर कुरैशी, दमोदर राय, सुरेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर, ब्रज मेवाड़ा, शंकर खरे, हाजी सलीम, अशफाक खान, विकास राठौर,नन्नू लाल कोली, इरफान वेल्डर, राजेश शाक्य, हर्ष दीप, असलम आईया, शोभाराम अहिरवार, राजकुमार कसौटिया, सुभाष चौरसिया, शिराज शाह, मांगीलाल मालवीय, राजेश शाक्य, सलीम सायकल, आशीष गुप्ता, राहुल उपाध्याय, शादाब खान, मुकेश खत्री, राजू विश्वकर्मा, आदि बड़ी संख्या में शामिल थे।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।