Sunday, July 20, 2008

क्षेत्र में चंदन चोर गिरोह सक्रिय

जावर 19 जुलाई (नि.प्र.)। इन दिनों क्षेत्र में चंदन चौर गिरोह सक्रिय हे जो पेड़ काटकर कर ले जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिति रात नगर के कृषक हिम्मत सिंह के खेत की मेढ पर चंदन के दो पेड़ अज्ञात चौर काट कर ले गये। चंदन काटने की शिकायत कृषक द्वारा लिखित में पुलिस को दे दी गई है।
हिम्मत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लम्बें समय से चंदन चौर गिरोह सक्रिय है। कारण चंदन के पेड़ अंदर का सार काफी मंहगा बिकता है इस कारण इन चौरों की निगाह चंदन के पेड़ो पर रहती है। इसके पहले भी क्षेत्र से कई चंदन के पेड़ थे चंदन चौर काटकर ले जा चुकें है।