Sunday, June 29, 2008

श्रीमति भगवान कौर सेठी को श्रद्धांजली

सीहोर 28 जून (नि.सं.)। आज स्थानीय गुरूद्वारा के सभाहाल में सिख समाज के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित कर समाज के सदस्य कुलदीप सेठी की माताजी श्रीमति भगवान कौर के आकस्मिक निधन पर गुरूग्रंथ साहिब के चरणों में अरदास कर भगवान कौर की आत्मा की शांति हेतु दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई।

जिसमे मुख्य रूप से गुरूचरण सिंह हीरा,जसपाल सिंह अरोरा, गुरू चरण सिंह सेठी, राजेन्द्र सिंह लामा, कर्नलसिंह बग्गा, गुरजीत सिंहदुआ, उजागरसिंह राजपाल, त्रिलोक सिंह राजपाल, जसवंतसिंह राजपाल, हरभजन सिंह उप्पल, महेन्द्र सिंह छाबड़ा गुडडू, पपिन्दर सिंह खनुजा, जोरावरसिंह राजपाल, किशनसिंह रात्रता, चरणजीत सिंह रतन, चरणजीतसिंह चन्ना भैया, गुरमीत सिंह राजपाल, गुरूवच्चन सिंह सलूजा, देवेन्द्र सिंह राजपाल, जसविन्दर सिंह, प्रताप सेवादार, अर्जुन सिंह चावला, चरणजीत लम्बा, गुरूचरण सिंह चावला आदि सिख समाज ने श्रीमति भगवान कौर को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।