Sunday, August 24, 2008

कांग्रेस ने कहा: अपनी शर्मनाक हार का बदला ले रही भाजपा, कांग्रेस ने धरना देकर किया नपा अध्यक्ष को हटाने का विरोध

सीहोर 23 अगस्त (नि.सं.) कांग्रेस ने आज जिला मुख्यालय पर धरना देकर नपा अध्यक्ष पद से राकेश राय को हटाये जाने पर भाजपा सरकार की आलोचना की सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की भाजपा सरकार और विधायक रमेश सक्सेना पर तीखे और गंभीर आरोप जड़े। आज जनता द्वारा सीधे चुने जाने नपाध्यक्ष राकेश राय को पद से अधिकारियों द्वारा हटवाकर भाजपा ने जो कृत्य किया है उसके लिये जनता ही अब भाजपा को सबक सिखायेगी, कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है।
सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि म.प्र. की राजधानी भोपाल के सबसे नजदीकी जिला मुख्यालय सीहोर की नपा सीहोर के अध्यक्ष का निर्वाचन उस समय हुआ था जब शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे, उस चुनाव में भाजपा की शर्मनाक पराजय हुई और उसी से बोखलाकर सरकार ने यहां विकास कार्यो को रोका तथा अब मनमानी पूर्वक कार्यवाही कर अध्यक्ष राकेय राय को पद से हटवा दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., महिला कांग्रेस व कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन पदाधिकारी, नेतागण व कार्यकर्ता भाजपा सरकार की इस लोकतंत्र विरोधी कार्यवाही की कटू शब्दों में निन्दा करते है। महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर राकेश राय को तत्काल बहाल कराये जाये तथा जनमत का अनादर करने वाले कथित अधिकारियों को बर्खाश्त किया जाये ताकि चुनावों की निष्पक्षता कायम रहे तथा जन प्रतिनिधियों को इस तरह हटाया न जा सके।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार सहित पूर्व विधायक शंकरलाल साबू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सेठी, वी.पी. सिंह, धर्मेन्द्र ठाकुर, महेश चौरसिया, विष्णु राठौर, राधावल्लाभ गुप्ता, के.यू. कुरैशी, ओम बाबा राठौर, विनोद राठौर, महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी, सुरेश साबू, कांग्रेस पार्षद दल सचेतक राहुल यादव, आशीष गेहलोत, पवन राठौर, मनोज गुजराती, हफीज चौधरी, जितेन्द्र पटेल, शमीम अहमद, रामप्रकाश चौधरी, दिनेश भैरवे, सतीश दरोठिया, अशफाक खान, इरफान बेल्डर, अशफाक माइया, दर्शन सिंह वर्मा, एस.कुमार राठोर, हनीफ कुरैशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला कांग्रेस प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव, एन.एस.यू. आई. प्रदेश सचिव राजीव गुजराती, घनश्याम यादव, मुकेश ठाकुर, शंकर यादव, शंकर खरे, राजेश आजाद, महेश दुबे, मेहफूद बंटी, द्वारका जाट, चेतन धर, विजय सैफी, शाकीर अली, राशीद मंसूरी, राहुल कोठारी, वरूण शर्मा सन्नी राय, कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने पर कांग्रेस की पूर्व पार्षद गायत्री चौहान, कांग्रेस सेवादल की जिला महिला संगठक जागृति ठाकुर की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। धरना स्थल पर संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी ने किया। धरना स्थल सीहोर टाकीज चौराहे पर विशाल पंडाल बना था जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही, सभी ने एक राय होकर भाजपा को लोकतंत्र का विरोधी करार दिया। धरने में आष्टा, इछावर, नसरुल्लागंज, बुधनी से भी कार्यकर्तागण शामिल हुए।
क्या लगाये गये आरोप
धरना स्थल पर अपने सम्बोधन में अने वक्ताओं ने कहा कि सीहोर जिले की सभी संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा है जहां आम जनता के हितों की अनदेखी कर अंधा बांटे रेवड़ी अपने-अपने को दे की कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है। सीहोर नगर पालिका चुनाव में भाजपा को हार नसीब हुई थी, अध्यक्ष रहते राकेश राय ने ढाई करोड़ से अधिक के विकास कार्य करा दिये और करोड़ों के कार्य प्रस्तावित हैं जिससे भाजपा बोखला गई है अब उसने श्री राय द्वारा पूर्व में रोक दिये गये फर्जी भुगतान के करोड़ों के भुगतान कराने के लिये भाजपा ने षडयंत्र रचा है । आगामी चुनाव में रमेश सक्सेना स्वयं नगर पालिका का चुनाव लड़ ले उन्हें भी जनता शर्मनाक पराजय की ओर धकेल देगी। बार-बार श्री सक्सेना कहते है नगर पालिका में उन्हें हार मिलती है क्या सीहोर नगर विधानसभा क्षेत्र सीहोर में नहीं आता, जो वे यहां 15 साल में कुछ भी कार्य नहीं कराये पाये, इस बात की प्रबल संभावना है कि श्री सक्सेना दूसरे नामों का सहारा लेकर अब अन्य विभागों की तरह नगर पालिका में भी अपनी ठेकेदारी चलायेगें। भाजपा के कुशासन में जनता दबती जा रही है और अब जनता को ऐसा लगा कि सीहोर सहित पूरे प्रदेश से उसका सफाया होने जा रहा है तो उसने कांग्रेस के ऊपर अत्याचार शुरु कर दिये हैं, भाजपा इन दिनों सत्ता के घमंड में चूर होकर सिर्फ माल बटोरने में लगी हुई है उसके मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, मुख्यमंत्री खुद डंफर कांड में उलझे हुए हैं, सीहोर विधायक पर कितने भ्रष्टाचार के मामले हैं यह किसी से छिपा नहीं हैं, जिन्दा लोगों को मारकर पैसा हजम कर लिया है, भाजपा के शासन में कुल मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और विधायक रमेश सक्सेना जनता के दुख दर्द को भूलकर हर तरह से पैसा कमाने में लगे हुए हैं।

श्री सूरजधर कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस द्वारा सीहोर टाकीज चौराहे पर विधायक रमेश सक्सेना के सबसे नजदीकी माने जाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी सूरजधर ने अपने सम्बोधन में कहा कि 15 साल पहले उन्होंने एक गलती की थी जिसके लिये जनता से माफी चाहते है उन्होंने कहा कि राकेश राय को अध्यक्ष पद से हटाना सीहोर की जनता का अपमान है।
श्री धर के कांग्रेस में शामिल होने पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कांग्र्रेसजनों ने कहा कि समाजसेवी सूरजधर के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी की ताकत और बढ़ेगी।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।