सीहोर 4 जून (नि.सं.)। अब तक सीहोर वाले भोपाल से सब्जी खरीदकर लाते हैं और बेचते हैं यह बात तो समझ आती थी लेकिन आजकल नगर पालिका में कुछ उल्टा ही मामला चल रहा है....यहाँ एक कर्मचारी नित नई-नई सब्जियाँ खरीदकर साहब को पेश करते हैं और साहब शाम को अपने घर भोपाल ले जाते हैं। आये दिन साहब को सब्जियाँ देने वाले कर्मचारी से जब पिछले दिनों एक अन्य अधिकारी ने अड़ी रखते हुए कहा कि हम भी सब्जी विदिशा ले जाना चाहते हैं तो बस फिर क्या कर्मचारी उबल पड़ा.... उसका छुपा हुआ दर्द एकदम सामने आ गया उसने जीभरकर इस नये अधिकारी को कोसा।
नगर पालिका के एक कर्मचारी आजकल आये दिन सब्जी मण्डी में घंटो टहलते दिख जाते हैं। इनकी यूँ तो कई विशेषताएं हैं। यह सब्जी बनाने में ही नहीं बल्कि शाकाहारी व मांसाहारी भोजन दोनो तरह का बनाने में महारथ इन्हे हासिल है। इनके किस्से तो वैसे भी स्वादिष्ट भोजन के नाम पर चलते ही हैं। एक पूर्व मुख्यमंत्री के सहित केन्द्रिय मंत्रियों तक को अपने हाथ से सब्जी बनाकर खिला चुके हैं । कई कलेक्टरों को भी यह अपना हुनर दिखा चुके हैं लेकिन आजकल जिस काम पर इन्हे लगा दिया गया है वह बड़ा ही बेतुका है। यूँ तो यह बनाने में भी और खिलाने में भी माहिर हैं लेकिन आजकल इनके बिना पकाये ही माल खाया जा रहा है।
अब जब सब्जी बाजार में यह सब्जी खरीदते हैं तो कई लोग अक्सर पूछ बैठते हैं चाचा क्या आज पार्टी है....चाचा कुछ नहीं बोलते और चुप रह जाते हैं। कभी कभी कुछ उखड़े-उखड़े नजर आते हैं।
जब कुछ लोगों ने छानबीन की तो पता चला कि आज कल यह नगर पालिका के एक अधिकारी के लिये सब्जी खरीद-खरीदकर ले जाते हैं।
सीहोर की महंगी सब्जियाँ उक्त अधिकारी इनसे क्यों खरीदवाते हैं और भोपाल क्यों ले जाते हैं इस संबंध में बस यही कहा जा सकता है कि साहब को जब सीहोर वाली पसंद है तो भोपाल वाली की तरफ क्यों ध्यान दें।
अब क्रम तो चल ही रहा है जिसके चर्चे भी चल रहे हैं कि आजकल एक साहब सीहोर वाली ही पसंद करते हैं लेकिन इसी तारतम्य में नगर पालिका के एक अन्य अधिकारी ने भी एक दिन इस कर्मचारी को सीधे अपने घर से लाकर झोला पकड़ा दिया पहले पहल तो यह कर्मचारी समझ नहीं पाया। लेकिन जब झोला पकड़ाने वाले अधिकारी ने कहा कि कल से मेरे लिये भी कुछ सब्जी ले आया करो.....। उसका इतना कहना था कि उक्त कर्मचारी विफर गया....बोला अच्छा क्यों ले आया करुँ....तुम क्या मेरे......तुम्हारी तो.... और इसके अलावा तरह-तरह के संबोधनों से उसे नवाजा और झोला उसके मुँह पर ही दे मारा। कर्मचारी का दर्द यहाँ सबके सामने आ गया उसने कहा वैसे ही परेशान हूँ और यह चले आये साहब कह रहे हैं मेरे लिये भी ला दो....मेरे घर में उग रही है जो ला दूँ.....फ्री मे ले लो सब....। मामला बड़ी मुश्किल से शांत हुआ। उक्त नये झोला वाले साहब चाहते थे कि उन्हे भी सीहोर वाली सब्जी विदिशा ले जानी है लेकिन उनकी यह तमन्ना पूरी नहीं हो सकी।
Thursday, June 5, 2008
अखबारों में हो रहा महासंग्राम, बंडलो की चोरी और खबरों में हेराफेरी जारी
सीहोर 4 जून (नि.सं.)। चुनावी वर्ष में राष्ट्रीय अखबारों में हो रहे महासंग्राम और दाम गिराकर तरह-तरह की योजनाएं लाकर पाठकों के बीच संघर्ष कर रहे अखबारों की दास्तान तो सीहोर वाले भी देख ही रहे हैं लेकिन इन दिनों इन्ही अखबारों के बंडल चोरी होने जैसे कृत्य भी सामने आने लगे हैं। राष्ट्रीय अखबारों के बीच ऐसी प्रतिस्पर्धा उनकी वैचारिक स्थिति का खुलासा भी कर रही है। 2 जून को रात 3 बजे बस स्टेण्ड पर भोपाल से प्रकाशित होने वाले कुछ प्रमुख राष्ट्रीय अखबारों के हाकर ही नहीं बल्कि उनके संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख तक बस स्टेण्ड पर पहुँच गये थे। पता चला कि कुछ अखबारों के बंडल यहाँ गायब हो चुके हैं और कुछ बंडल इधर उधर ले जाकर पटक दिये गये हैं। यह कारनामा चालू होते ही अखबार जगह में भी इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई । लेकिन यह घटना सिर्फ एक दिन में ही खत्म नहीं हुई बल्कि अब बस स्टेण्ड पर आये दिन तनाव की स्थिति बन जाती है। यहाँ सुबह से ही हॉकर व अन्य लोग सचेत हो जाते हैं।
पानी के लिये बच्चे ने महिला को पत्थर मारा (जलसंकट)
सीहोर 4 जून (नि.सं.)। राधा स्वामी मंदिर रेल्वे स्टेशन के पास आज जब एक जल वितरण टैंकर पहुँचा तो यहाँ भारी भीड़ लग गई।
लाईन लगा ली गई पानी भराना शुरु हुआ इसी दौरान एक नन्हा बालक इसमें शामिल हुआ और बीच में अपना बर्तन लगाने लगा इस पर इसे कई लोगों ने मना किया तो इसने एक पत्थर उठाकर एक महिला को दे मारा। पत्थर से उसकी आंख के ऊपर गहरा घाव हो गया और वह घायल हो गई जिसे अस्पताल लाया गया और इलाज कराया गया। महिला ने बच्चे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

अज्ञात कारणों से बालक की मौत
आष्टा 4 जून (नि.प्र.)। अस्पताल आष्टा लाये गये एक बालक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है । आष्टा थाना क्षैत्र के ग्राम मुगली में रहने वाले शंकरलाल के 10 वर्षीय पुत्र पंकज को आज सुबह अज्ञात कारणों से इलाज हेतू अस्प. आष्टा लाया गया था जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात 12 बजे तक मंत्री पेट्रोल पंप पर रही भीड़, बाकी पंपों पर आनाकानी होती रही
सीहोर 4 जून (नि.सं.)। अंतत: अनेकानेक अटकलों के बाद भारत सरकार ने अंधाधुंध बढ़ती मंहगाई से आम भारती मध्यम वर्ग की झुक रही कमर में एक जोरदार झटका मारते हुए उसे तोड़कर रख दिया जब पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये, डीजल में 3 रुपये और घरेलू रसोई गैस की कीमत में तो 50 रुपये की आशातीत बढ़ोत्तरी कर दी गई है। आज दिनभर इस बढ़ी हुई मंहगाई को लेकर लोग स्तब्ध से थे। क्या बोले और क्या न बोलें ? कुछ कह नहीं पा रहे हैं। पहले ही मंहगाई की मार से सभी की कमर झुक रही थी, सीहोर जैसे शहर जहाँ कमाई के लिये कोई साधन ही नहीं है वहाँ तो वैसे ही लोग बढ़ती महंगाई के कारण परेशान हैं।
इधर जैसे ही आज दोपहर पेट्रोल और डीजल के साथ रसोई गैस के दामों में वृध्दि के संकेत सामने आये वैसे ही लोग बहुत फुर्ती के साथ प्रयास करने लगे की वह गैस की टंकी जो खाली घर में रखी है वह भरवा लें लेकिन जब वह गैस एजेंसियों पर गये तो पता चला कि वहाँ तो पहले ही टंकियाँ खत्म होने की जानकारी दी जा रही है। कुछ ने स्टाक कम कर दिया तो कुछ ने बंद ही कर दी। कुछ आनाकानी करते रहे और कुल मिलाकर आज टंकियाँ दिनभर नहीं मिली और ले देकर शाम 5 बजा दी गई। इसके बाद लोगों का रुख पेट्रोल पंपों की और हुआ तो वहाँ भी पेट्रोल पंप वाले चाहते थे कि किसी तरह आज ग्राहक को नहीं दिया जाये ताकि बचा हुआ स्टाक का मूल्य बढ़ी मात्रा में मिल सके। कई पेट्रोल पंपों पर भारी मात्रा में पेट्रोल व डीजल का स्टाक होते हुए भी वहाँ पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा था। शाम 7 से 9 बजे के बीच तो तरह-तरह के बहाने इन पेट्रोल पंपों पर लगाये जा रहे थे। विशेषकर डीजल देने में यहाँ आनाकानी की जा रही थी क्योंकि बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व अन्य वाहन मालिक यहाँ अपने वाहन में डीजल भरवाने आ गये थे लेकिन डीजल की उपलब्धता कम बताई जाकर पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल डीजल देने से बचते रहे। ऐसे में मंत्री पेट्रोल पंप पर देर रात 12 बजे तक देखने में आया भारी भीड़ थी। यहाँ के संचालक विनोद मंत्री ने मात्र 2 हजार लीटर पेट्रोल होने के कारण किसी भी तरह भोपाल से 4 हजार लीटर पेट्रोल और बुलवाया और रात 12 बजे तक अपने ग्राहकों को खुलकर पुराने मूल्य पर ही पेट्रोल वितरित किया।

ट्रक की टक्कर से दो मृत, 6 घायल
आष्टा 4 जून (नि.प्र.)। इन्दौर भोपाल राजमार्ग पर आज सुबह लसूड़िया खास प्रतिक्षालय के समीप ट्रक की टक्कर लगने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, चार लोग घायल हो गये । वही अन्य हादसों में दो युवक भी घायल हो गये । पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लसूड़िया खास निवासी 45 वर्षीय मांगीलाल आ. दरियाव सिह खाती तथा 65 वर्षीय माखन आ. गनपत अपने साथी लालजी राम, नरेश, रामगोपाल, व मिथलेश के साथ गांव से आकर राजमार्ग होते हुये लसूडिया खास प्रतिक्षालय से कहीं नुकता में जा रहे थे तभी आष्टा तरफ से जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी-17-सी-085 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये इन्हें टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप मांगीलाल की दुर्घटना स्थल पर तथा माखन की जिला चिकित्सालय सीहोर में मौत हो गई । शेष घायलों को इलाज हेतू सीहोर चिकित्सालय में भर्ती किया गया है ।
उधर जावर थाना क्षैत्र में राजमार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के समीप मंगलवार को इंडिका क्रमांक एमपी-07-पी-2727 में इन्दौर तरफ से आ रही जीप क्रमांक एमपी-04-7जी-0131 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप रिजगांव निमावर निवासी इंडिका सवार अशोक आ. रामभरोस को साधारण चोट आई ।
एक अन्य दुर्घटना में बजरंग कालोनी निवासी गोविन्द सिंह आ. खुशहाल सिंह आज सुबह अस्प. नस.गंज. में अपनी बाईक के समीप खड़ा था तभी नस.गंज. निवासी अजय गौर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर गोविन्द को टक्कर मारकर घायल कर दिया ।

पुलिस को नही मिले डीजल चोर गेंग के भागे सदस्य
आष्टा 4 जून (नि.प्र.)। दो दिन पूर्व अमलाह में खड़े तीन डीजल के भरे टेंकरों से डीजल चुराने वाले गिरोह के जो दो सदस्य पकड़ाये थे उनसे पुलिस पुछताछ कर रही है । वही जो 6-7 लोग इस गेंग के भागने में सफल हो गये थे वो आज भी पुलिस की पकड़ में दूर है ।
वैसे पुलिस ने इन डीजल चोरो को पकड़ने के लिए एस.आई. श्री चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर एक दल पुलिस का पहुंचा । लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लगी है । स्मरण रहे कि दो दिन पूर्व अमलाह में इन चौरो की गेंग ने डीजल के भरे टेंकरों से साथ लाये आने ट्रकों में लगभग 600 लीटर डीजल चुरा लिया था लेकिन ग्रामीणों के देख लेने के बाद दो पकडें गये शेष भाग गये थे । और चुराया डीजल भी ये लोग नही ले जा पाये थे ।

Wednesday, June 4, 2008
भाजपा नेता के वफादार और वो घोर विरोधी दोनो मिल गये.......
सीहोर 3 जून (नि.सं.)। नगर पालिका में चल रही अंधेर गर्दी में किस प्रकार अध्यक्ष राकेश राय सम्मिलित है यह बात उस वक्त उजागर हो गई जब वह स्वयं ही उन नलकूपों का उद्धाटन करने पहुँच गये जिनके विषय में वह अक्सर कहते हैं मुझे उसकी कोई जानकारी ही नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता के करीबी एक ठेकेदार और आये दिन भाजपा के इन्ही नेताजी को सड़क पर खुले आम गालियाँ बकने वाले एक कांग्रेस नेता पुत्र के बीच में सांठ-गांठ के चलते एक नलकूप में ओने-पोने दाम में मोटर और केबल डाली गई है। जिसका बिल पास हो जाये इसलिये राकेश राय ने उद्धाटन भी कर दिया है। अभी इस नलकूप के सहारे पाईप लाईन डालने की भी योजना बनवाई जाने के समाचार सूत्रों ने दिये हैं।
एक तरफ नगर पालिका अध्यक्ष हैं कि कहते हैं कि मुझे नहीं मालूम मैं किसी हेण्डपंप को नहीं खुदवा रहा यह सारा काम एसडीएम के हाथ में है उन्ही से जाकर जनता मिले और दूसरी तरफ आये दिन वह कई नलकूपों का उद्धाटन करने भी पहुँच जाते हैं और फोटो भी छपवाते हैं।
जिनके हेण्डपंपो की खुदाई और उनके बिलों से लेकर सबकुछ गड़बड़ झाला रहता है उसका उद्धाटन सरे आम नगर पालिका अध्यक्ष करते हैं तो इससे जनता क्या माने? क्या उनकी भी मिली भगत रहती है क्योंकि आखिरकार लाखों रुपये के बिल पास करने के लिये हस्ताक्षर तो वही करते हैं।
हाल ही में एक नलकूप जिसकी नगर पालिका में कोई अनुमति नहीं है, कोई फाईल नहीं बनी है उसका उद्धाटन भी नगर पालिका अध्यक्ष ने किया है ताकि इसका भुगतान आसानी से हो जाये लेकिन खास बात यह है कि यहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेताजी के करीबी एक ठेकेदार ने मोटर डाली है और वह भी एक ऐसे कांग्रेस पुत्र के सहयोग से जो आये दिन भाजपा के इन्ही नेताजी को सड़क पर खड़े होकर गंदी गालियाँ बकता है और हंसी मजाक उड़ाता है। अब इस प्रकार कांग्रेस नेता पुत्र और उपरोक्त ठेकेदार की सांठगांठ से इस नलकूप में जो मोटर डली है वह घटिया व निम् स्तर की डाली गई है जिसके आरपीएम भी कम हैं और पानी फेंकने की क्षमता भी कम है जबकि इस मोटर का बिल बहुत अधिक राशि का बनाया गया है इतना ही नहीं केवल डोरी भी महंगे बिल के साथ लगी है और अब अंदर की खबर है कि इसी नलकूप के साथ एक पाईप लाईन डालकर लाखों रुपये का बिल और बनाये जाने की योजना तैयार है जिसकी स्वीकृति के लिये नगर पालिका अध्यक्ष के साथ फोटो आदि खिंचवाये गये हैं। कथित जिला प्रशासन के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम उपरोक्त संबंध में क्यों चुप हैं ? और क्यों जांच नहीं करते यह आश्चर्य का विषय है।

वो हजार लीटर की टंकी कहाँ गई जो पत्रकार ले गये थे...?(खबर ही तो है)
सीहोर 3 जून (नि.सं.)। पिछले दिनों एक पत्रकारों के संगठन का कार्यक्रम हुआ था जिसके नाम पर कुछ पत्रकार लोक निर्माण विभाग से एक विशाल 1 हजार लीटर की टंकी ले आये थे। हालांकि जहाँ इनका कार्यक्रम वगैरह था वहाँ पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी लेकिन फिर भी टंकी ले जाई गई थी। अब भाई पत्रकारों का मामला है इसलिये कोई भी उनके नाम से टंकी ले जायेगा तो निश्चित ही लोक निर्माण विभाग मदद तो करेगा ही। लेकिन अब कार्यक्रम पूरे हुए पर्याप्त दिन भी हो चुके हैं उसके बाद भी उपरोक्त टंकी अभी जमा नहीं हुई है बल्कि लापता हो गई। इस मामले में अब संबंधित विभाग टंकी की ढुंढाई कर रहा है। और ढुंढाई करते-करते वह जिस संगठन के लोग ले गये थे उनको छोड़ दूसरे संगठनों के पास पहुँच गया है और पूछ रहा है कि भैया हमारी टंकी कहाँ है? उसने लिखित में पूछताछ कर डाली है कि हमारी टंकी जो आप ले गये थे वह कब तक जमा की जायेगी। अब टंकी कब तक जमा होगी यह तो राम जाने और कहाँ गई इसकी खबर तो नहीं है लेकिन यह खबर जरुर बन गई है कि पानी की उपलब्धता के बाद भी जो टंकी एक दिन के लिये लाई गई थी वो अब तक जमा नहीं की गई है ? अब यह टंकी क्या संबंधित धर्मशाला में रखी है या किसी के घर की शोभा बन गई है यह स्पष्ट कहना संभव नहीं है.....लेकिन इतना अवश्य है कि बेचारे संबंधित विभाग के अधिकारी परेशान हो रहे हैं और अपनी टंकी ढूंढते फिर रहे हैं।
भाजपा पूरी तैयारियों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी- संचेती
सीहोर 3 जून (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2008 के चुनाव में पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में जायेगी उक्त उद्गार भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील संचेती ने बुधनी मण्डल की बैठक में दूल्लाराम पंजाबी के निवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे आपने कहा कि मिशन 2008 में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में काम करेगा । भाजपा को विजय दिलायेगा आपने सीहोर जिले के दौर में बुधनी मण्डल सहित सलकनपुर मण्डल नसरूल्लागंज मण्डल इछावर के अध्यक्ष श्रीराम मेहता, चन्द्रप्रकाश खण्डेलवाल, गुलाबसिंह ठाकूर मण्डल अध्यक्षों को निर्देश दिये कि आगामी 10 जून तक सीहोर जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष सीहोर जिले के सभी बाजारों के बाजार प्रमूखों की नियुक्त कर देवे। 15 जून को प्रदेश व्यापी धरना एवं प्रदर्शन कर बढ़ती हुई मंहगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार से मांग करना है कि सम्पूर्ण खाद्य सामग्री को वायदा बाजार बंद किया जावे, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिले दौरे में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर कौशल मण्डल अध्यक्ष धर्र्मेन्द्र राठौर जिलाउपा. अशोक शीतल महामंत्री सुरेन्द्र राठौर कोषाध्यक्ष अखिलेश चौरसिया आष्टा सीहोर मण्डल अध्यक्ष पंकज नाकोडा राजू सिकरवार वरिष्ठ व्यवसायी शंकर प्रजापति सम्राट विशेष रूप से शामिल थे ।
पंजाब बैंक कर्मी अपने ही ग्राहक को अचानक हृदयघात आता देख चुपचाप खड़े रहे
सीहोर 3 जून (नि.सं.)। घोर आश्चर्य है कि पंजाब नेशनल बैंक जैसे प्रतिष्ठित बैंक में कल एक 75-80 वर्षीय शासकिय सेवानिवृत्त खातेदार आये थे। उन्होने अंदर बकायदा लेन-देन किया और वह जैसे ही बाहर निकलने लगे तो बैंक के द्वार पर ही वह अचानक हृदय घात के कारण नीचे बैठ गये और कुछ ही देर में लुढ़क गये। यहाँ खड़े अन्य लोगों ने पहले तो उन्हे संभाला लेकिन जब बैंक कर्मियों ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए इस घटनाक्रम से कन्नी काट ली और दूर खड़े रहे तो मजबूरन यहाँ खड़े अन्य लोगों को भी दूर ही रहना पड़ा।
घोर आश्चर्य तो इस शाखा पर तब किया गया जब यहाँ उनका परिचय आदि जानने-पहचानने से ही बैंक शाखा कर्मी बचते रहे। ज्ञातव्य है कि आज कल बैंके कम्प्यूटरीकृत हो गई हैं इसके अलावा भी जिस खाते से उनका लेन-देन हुआ था क्या वहाँ काउंटर पर बैठे लोग उस खाता नम्बर की जांच लेजर में देखकर नहीं कर सकते कि खातेदार का नाम, पता आदि क्या है ? लेकिन वह सब इससे बचते रहे।
उक्त सेवानिवृत्त बुजुर्ग पूर्व पुलिस अधिकारी नर्मदा प्रसाद उपाध्याय थे जो संभवत: अपनी पेंशन आदि का लेन देन करने के लिये आये थे। करीब 40 से 45 मिनिट तक यहाँ श्री उपाध्याय को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया। उन्हे अस्पतला भी नहीं ले जाया गया। चिकित्सक को भी यहाँ नहीं बुलाया गया और संस्था की संवेदनहीनता के कारण श्री उपाध्याय की देह यहाँ रखी रह गई। इसके बाद पुलिस आई और उसने छानबीन कर इनके परिजनों का बुलाया तब पुत्र ने आकर अपने पिता की यह स्थिति देखी, वह कुछ बोल नहीं पाया और उनकी मृत देह साधन कर घर ले गया।
यहाँ इस दौरान चौराहे पर एक ही चर्चा रही कि उपरोक्त बैंक की संवेदनहीनता गलत थी, उन्हे सतर्क रहकर कार्यवाही करना चाहिये थी।

प्रसाद खिलाकर तंत्र मंत्र से उसे वश में किया पर एक लाख लूटने की योजना असफल हो गई
आष्टा 3 जून (नि.सं.)। दो दिन पूर्व गले में माताजी टांगकर ग्राम अरोलिया में भिक्षा मांगने गये एक बाबा भेषधारी ने अरोलिया के एक व्यक्ति को प्रसाद खिलाकर उसको ऐसा वशीभूत किया की पिछले दो-तीन दिन से अरोलिया के उक्त व्यक्ति को सिर्फ वह बाबा ही नजर आ रहा था।
आज फिर उक्त बाबा उस व्यक्ति को प्रसाद खिलाकर ग्राम से इन्दौर मार्ग पर खड़ी जोड़ के आगे एक अज्ञात स्थान पर ले गया उसके साथ ग्राम डोडी का भी संभवत: एक व्यक्ति व 3-4 लोग सहित कुछ खाकी वर्दी धारी व्यक्तियों ने जंगल में एक स्थान पर बैठाकर तंत्र मंत्र का ढोंग रचाकर एक सादे कागज पर दस्तखत करा लिये तथा बाद में उसे धमकी दी की एक लाख रुपये लेकर आओ नहीं तो तेरा बुरा-बुरा हो जायेगा। घबराया उक्त व्यक्ति आष्टा में अपने परिचित के पास डोडी के उक्त व्यक्ति के साथ पहुँचा और जैसे ही उसने 1 लाख रुपये देने की बात कही परिचित समझ गया की कुछ गड़बड़ है।
उसने एसडीओपी आष्टा को इसकी सूचना दी। मामला बिगड़ते देख सब लोग तितर-बितर हो गये। सूचना मिलते ही एसडीओपी खड़ी जोड़ के आगे उक्त अज्ञात स्थल पर अरोलिया के उक्त व्यक्ति को लेकर भी पहुँचे तथा डोडी से जिस व्यक्ति के साथ आया था वह भी फरार है। पुलिस अभी मामले की तहकीकात में जुटी है।

अपनों को लाभ पहुँचाने की गरज से वन मंडलाधिकारी कोनाझिर का हक छीन रहे
सीहोर 3 जून (नि.सं.)। कोनाझिर के गांव के रहने वाले ग्रामीण हरिनारायण एवं शिव चरण ने हस्ताक्षरित विज्ञप्ति प्रसारित कर वन मंडला अधिकारी एके सिंह पर आरोप लगाया है कि जिस ग्राम मोगराराम में वन भूमि नहीं है उसे वन ग्राम का दर्जा दिलाये जाने का प्रयास कर अपने लोगों को लाभ पहुँचाना चाहते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कोनाझिर के पास वन स्थित है इसलिये कोनाझिर को वन ग्राम बनाया जाना चाहिये लेकिन इसके विपरीत अपने निजी हितों को ध्यान में रखकर वन मंडलाधिकारी अपनी मनमानी करते हुए मोगराराम के लोगों को ही अधिकतर वन समिति में सम्मिलित कर रहे हैं जबकि वन भूमि से मोगराराम चार किलो मीटर दूर अवस्थित है वहाँ के लोगों को वन समिति में सम्मिलित करने का कोई औचित्य नहीं है। कोनाझिर को वन ग्राम घोषित करने से यहाँ के लोग वन भूमि की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं।
कोनाझिर हल्का नं. 50 के अन्तग्रत आता है और ग्राम से लगी हुई ही वन भूमि है जबकि मोगराराम हल्का नं. 49 है जिसमें वन भूमि है ही नहीं। कोनाझिर के निवासी अधिकतर गरीब और अनुसूचित जाती के हैं तथा वे वन के निकट रहने से वनों की देखभाल अच्छी तरह से कर सकते हैं। कोनाझिर के निवासियों ने वन मंडलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे मोगराराम को वन ग्राम नहीं बना कर कोनाझिर को वन ग्राम बनाकर उसे उसका हक प्रदान करें।

सड़क हादसे में दो घायल
सीहोर 3 जून (नि.सं.)। जिले के थाना अहमदपुर एवं मण्डी में आज हुये सड़क हादसों में दो युवक लोग घायल हो गये । पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिये है।
जानकारी के अनुसार मण्डी थाना क्षैत्र के ग्राम लालाखेड़ी निवासी दिनेश अजा. का साला जितेन्द्र राजमार्ग स्थित लालाखेड़ी जोड़ के समीप आज सुबह अपने जीजा की दुकान के सामने खड़ा था तभी भोपाल तरफ से आ रही बस क्रमांक एमपी-04-एचबी-9384 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये जितेन्द्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया । मण्डी पुलिस ने बस चालक के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर लिया है । उधर अहमदपुर थाना क्षैत्र में सोमवार की रात्री परवा नाले के समीप बाइक चालक विक्रम उर्फ छुट्टू ने अपने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर क्रेसर मशीन के समीप खड़े हुये हाल-पड़ियाला निवासी लालूप्रसाद को टक्कर मारकर घायल कर दिया । अहमदपुर पुलिस ने बाइक चलाकर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर लिया हैँ ।

Subscribe to:
Posts (Atom)