Friday, August 22, 2008

श्राईन बोर्ड की जमीन वापस दो


सीहोर 21 अगस्त। आज विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार कलेक्टर कार्यालय के समक्ष गिरफ्तारी दी। बहुत बड़ी संख्या में आज बजरंगी एकत्र हो गये थे। दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट के समक्ष यह पहुँचे। यहाँ विहिप प्रमुख अजीत शुक्ला, संतगण ने संबोधित किया। पुलिस ने गिरफ्तारी की। जिसमें नगरीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से आये बजरंग दल विहिप के कार्यकर्ताओं ने श्राईन बोर्ड अमरनाथ धाम के पास की जमीन देने की मांग करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। विहिप कार्यकर्ताओं ने यहाँ जोरदार नारे भी लगाये। आभार व्यक्त करने वालों में अनिल पालीवाल, शिवरतन पुरोहित, दिग्विजय सिंह यादव, विहिप विभाग मंत्री अजीत शुक्ला, अध्यक्ष अतुल राठौर, हि.उ.स. अध्यक्ष सतीश राठौर, जिला संयोजक जगदीश कुशवाह, मनोज आर्य, हनी शुक्ला, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील बगवैया, माधव बैरागी, जमना मीना, मनोहर यादव, दुर्गा प्रसाद परमार, मांगीलाल ज्ञान सिंह, हुकुम पटेल, राम बाबू, कन्हैया, शंकर ठाकुर सहित जिले भर के सहयोगियों का आभार व्यकत किया।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।