Friday, August 22, 2008

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव प्रारंभ, चल समारोह निकला

सीहोर 21 अगस्त (नि.सं.)। रामानुज मण्डल के तत्वाधान में आज से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान विधायक रमेश सक्सेना हैं। आज श्रीमद भागवत महारानी की आकर्षक शोभायात्रा छावनी के मुख्य बाजार से निकली जिसमें रामानुज सम्प्रदाय से जुड़े भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यजमान रमेश सक्सेना श्रीमद् भागवत जी अपने सिर पर रखकर व चाची श्रीमति उषा सक्सेना मंगल कलश लेकर चल रही थीं। जुलूस का कुछ स्थानों पुष्पवर्षा से स्वागत भी हुआ। आज चल समारोह में देरी हो जाने से पहले दिन के प्रवचन देरी से शुरु हुए।
परम् पूय संत प्रवर 1008 श्री स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज वेदांताचार्य ने आज व्यासपीठ पर विराजित होकर अपनी ओजस्वी वाणी से कथामृत का रसास्वादन कराया। रामानुज सम्प्रदाय से जुड़ी महिलाएं आज बड़ी संख्या में यहाँ उपस्थित थीं। प्रतिदिन 27 अगस्त तक कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 24 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव व 25 को गोवर्धन पूजन इस दौरान होगा।