Tuesday, August 26, 2008

कांग्रेस के आव्हान पर रहा सफल बंद

सीहोर 25 अगस्त (नि.सं.)। आज राकेश राय को अध्यक्ष पद से राय शासन द्वारा हटा दिये जाने के विरोध में नगर बंद का आव्हान किया गया था। सुबह से ही नगर बंद की नजर आया। जो दोपहर 2 बजे तक बंद रहा। कुछ होटल खुले ही नहीं। कांग्रेस ने सभी व्यापारियों का सहयोग के लिये आभार माना है।
नगर पालिका अध्यक्ष के पद निर्वाचित अध्यक्ष राकेश राय को मध्य प्रदेश शासन द्वारा किन्ही कारणों से हटा दिया गया है और इनके स्थान पर उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया को पूरे अधिकारों के साथ बैठा दिया गया है।
इस संदर्भ में कांग्रेस ने नगर बंद का आव्हान किया था जो आज सोमवार को दोपहर 2 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से बंद रहा । शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य सभी हिस्सों के व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे। बंद को लेकर लेकर जिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, भाराछासं, सेवादल सहित कांग्रेस के मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही बड़ी संख्या में बंद को सफल बनाने के लिये व्यापारियों से अपील करते रहे।
वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार एवं वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में युवकों ने कोतवाली चौराहे पर आमसभा को संबोधित किया।
श्री परमार ने आम सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ने बौखलाहट में ही श्री राय को पद से हटाने का निर्णय किया है। उन्होने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में सीहोर शहर को बंद के आयोजन को लेकर इतना अभूतपूर्व जनसमर्थन कभी नहीं मिला।
इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मंच से कहा कि नागरिकों को बंद के दौरान होने वाली असुविधा को देखते हुए ही 2 बजे तक के लिये ही बंद क आयोजन किया था। आम सभा को कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी एवं सुरेश साबू ने भी संबोधित किया। बंद को सफल बनाने के लिये कांग्रेस पार्षद दल, महिला कांग्रेस एवं सभी मोर्चा संगठनों ने एक जुटता की मिसाल पेश की।
बंद को सफल बनाने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, सुरेश साबू, राजेश आजाद, सुश्री रुकमणी रोहिला पूर्व नपाध्यक्ष, राजेन्द्र शर्मा कल्लू, राजेन्द्र वर्मा, मेहफूज बंटी, पार्षद हफीज चौधरी, इरफान बेल्डर, शमीम अहमद, अशफाक खान, जितेन्द्र पटेल, पवन राठौर, राहुल यादव, अनिल मिश्रा, राम प्रकाश चौधरी, मनोज गुजराती, राजाराम बड़े भाई, मृदुलराज तोमर, हनीफ कुरैशी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पंकज गुप्ता, संजय राय, धर्मेन्द्र यादव, दीपू राजपूत, विजय राय, राशिद खान, रिजवान पठान, शाकिर खान, नरेश राय, राजीव गुजराती, प्रताप पंवार आदि।
जिला कांग्रेस कमेटी ने नागरिकों, व्यापारियों के प्रति बंद को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया है।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।