Tuesday, August 26, 2008

पानी सड़क से निहाल हुआ इछावर 11 करोड़ का मिला वरदान

इछावर से नादान की सड़क बनेगी 5 करोड़ में

सीहोर 25 अगस्त (नि.सं.)। प्रदेश के ग्रामोद्योग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) करण सिंह वर्मा ने आज इछावर क्षेत्र में 11 करोड़ 13 लाख 90 हजार की लागत के विकास कार्यों की आधार शिला रखी और एक करोड़ 26 लाख के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया।

कार्यम प्रदेश भाजपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए। इस अवसर पर आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, संगठन मंत्री देवीसिंह रघुवंशी, महामंत्री लीलाधर जोशी, मंडल अध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशि सुराना, भोपाल दुग्ध संघ अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश सुराना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केलीबाई बारेला, मेहरबान सिंह बलभद्र, सन्नी महाजन, दशरथ सिंह परमार, सरपंच श्रीमती सुशीला पप्पू नागर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।

विकास कार्यो की आधारशिला

प्रदेश के ग्रामोद्योग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) करण सिंह वर्मा ने आज इछावर के नजदीक ग्राम बोरदी में दो करोड़ 35 लाख 12 हजार के बोरदी जलाशय, 82 लाख 30 हजार के डाकपुलिया जलाशय और ग्राम चौडी में तीन करोड़ 72 लाख 22 हजार के चौंडी तालाब की आधारशिला रखी। इसी तरह उन्होंने इछावर में 5 करोड़ की लागत से बनने वाली इछावर नादान सड़क, 7 लाख 32 हजार लागत वाले 23 मिडिल स्कूलों और 16 लाख की लागत से निर्मित होने वाले तीन डाक्टर्स आवास का शिलान्यास किया। उन्होंने यहां चार आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी भूमिपूजन किया।

विकास कार्यों का लोकार्पण

प्रदेश के ग्रामोद्योग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) करण सिंह वर्मा ने आज इछावर में एक करोड़ 26 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। श्री वर्मा ने 50 लाख से निर्मित बस स्टेण्ड एवं रैन बसेरा, 59 लाख की इछावर जल आवर्धन योजना, 14 लाख के डॉ. अम्बेडकर मांगलिक भवन और तीन लाख की लागत से निर्मित आयुर्वेद यूनानी अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर 39 हितग्राहियों को मुख्य मंत्री आवास योजना के तहत पट्टे वितरित किए गए।

विकास महसूस किया जा

सकता है - करणसिंह वर्मा

शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए ग्रामोद्योग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश में हुए विकास को आज जनता सहज रूप में स्वयं महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में ऐसे कार्य किए हैं जिनसे समाज का कोई भी तबका अछूता नहीं बचा है। प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हर तबके की पंचायतें बुलाकर उनसे चर्चा की और उनकी जरूरत के मुताबिक जमीनी योजनाएं तैयार की गई। नतीजा यह हुआ कि इन योजनाओं के बेहतर परिणाम सामने आए।

सड़क के मामलों में

इछावर आत्म निर्भर

श्री वर्मा ने कहा कि सड़क के मामलों में इछावर क्षेत्र आत्म निर्भर बना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छोटे से छोटे गांव सडक से जुड़ गए हैं या उनके लिए सड़कें मंजूर की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत इछावर में ही तीन करोड़ के कार्य किए जा चुके हैं।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।