Tuesday, July 1, 2008

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा तहसील के सामने के न्द्र सरकार का पुतला जलाया


आष्टा 30 जून (नि.प्र.)। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने केन्द्र सरकार द्वारा बेतहशा बढती मंहगाई के खिलाफ आष्टा तहसील कार्यालय के सामने केन्द्र सरकार का रावण रूपी पुतला दहन किया। जिसमें प्रधानमंत्री मर्दाबाद सोनिया गांधी मुर्दाबाद केन्द्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष राकेश कुशवाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर केन्द्र की रीति नितियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और खुब नारेबाजी की। राकेश कुशवाह ने संबोधित करते बताया कि केन्द्र सरकार ने रावणीरूप कवच धारण कर लिया है।
केन्द्र मे बैठी भ्रष्ट कांग्रेस सरकार भष्टाचार मे लिप्त हो चुकी है जिसका सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। मंहगाई के कारण सभी वर्ग गरीब जनता व्यापारी उधोगपतियों की कमर तोड दी है जिससे देश मे बैरोजगारी एवं भूखमरी बढती जा रही है। केन्द्र सरकार महंगाई को रोकने में असफल हुई है। अत: मुद्रास्फिति के दिनोदिन बढने के कारण भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिसमे मोती लालजी परमार, सुनील राठौर, सुनील प्रजापति, कुमेरसिंह भाटी, जितेन्द्र कुशवाह, राजू कुशवाह, राकेश नायक, उपेश राठौर, रवि विश्वकर्मा, रोहित सोनी, विरेन्द्र जसमत, प्रकाश कुशवाह, सुरेन्द्र मेवाड़ा, दीपक कुशवाह, गोपाल सेनेट्री,एलकार राजपूत, जितेन्द्र राजपूत, राकेश साहु, संतोष जयसवाल, रम्बू कुशवाह, ऐलकार राजपूत, राहुल वर्मा, लखन वर्मा, मुकेश कुशवाह, कैलाश बगाना, अंकित तिवारी, प्रकाश कुशवाह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ता का आभार उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मेवाड़ा ने व्यक्त किया।