Friday, June 27, 2008

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ युमो ने साईकल रैली निकाली

सीहोर 26 जून (नि.सं.)। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो मे की गई बेतहशा वृद्धि के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला भाजपा महामंत्री रमाकांत समाधिया के नेतृत्व मे एक विशाल साईकल रैली निकाली गई रैली कोतवाली चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मागों से होती हुई जिला भाजपा कार्यालय पहुंची जहां कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए पं.रमाकांत समाधिया ने कहा कि यह साईकिल रैली केन्द्र सरकार को सांकेतिक विरोध है।
युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुशील ताम्रकार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह साइकिल रैली सीहोर नगर से प्रारंभ हुई है। जो आगामी दिनों मे हर मंडल स्तर पर निकाली जायेगी कार्यक्रम को जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष धमेन्द्र न.पा. एवं अशोक सिसोदिया वरिष्ठ नेता अशोक राठौर एवं व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष किशोर कोशल ने भी संबोधित किया एवं आभार माखन परमार ने व्यक्त किया।
साईकिल रैली के प्रमुख रूप से मोहन चोरसिया,प्रदीप गौतम, कीर्ति श्रीवास्तव, अमित कटारिया, अखलेश चौरसिया, शेरसिंह, संतोष कुशवाह, विवेक राय, राजू सिकरवार, खुशालसिंह,बिजेन्द्र सोलंकी, वंटी राय, सुदीप व्यास, बंटू कुल्हारिया, रविन्द्र जैन, सोरभ सिन्हा, मनोज विश्वकर्मा, रोहित सिसोदिया, ब्रिजेश, करण मेवाड़ा, कपिल गौर, महेन्द्र राय, राम भरोसा शर्मा, धन्ना राय, राजेश नाथ, गुलाब सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह राय, रामचन्द्रर पटेल, महेश महेश्वारी, अंकुश शर्मा, अशोक पहलवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।