Sunday, May 4, 2008

मंहगाई के विरोध में भाजपा का बंद विफल

आष्टा 3 मई (नि.सं.)। दिनों दिन बढ़ती मंहगाई पर काबू पाने में असफल रही केन्द्र सरकार के विरोध में भाजपा ने भारत बंद का आज आव्हान किया था जिसमें आवश्यक सेवाएं छोड़कर शेष सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहना थे लेकिन नगर में भाजपा के पदाधिकारियों के ही प्रतिष्ठान खुले रहे तथा बंद एक तरह से विफल ही रहा। मंहगाई के विरोध में 2 मई को भाजपा का भारत बंद का आव्हान था लेकिन आष्टा में पहली बार भाजपा का कोई आव्हान असफल रहा है।