सीहोर 8 मार्च (फुरसत)। कल शिव बारात का स्वागत करने की होड़ हर एक मे थी। कईयों ने मंच बनवाये थे तो कुछ ने स्वागत द्वार लगवाये थे। हर तरफ उत्सवी माहौल था, खुशी छाई हुई थी, कोई मन में ऊं नम: शिवाय जप रहा था तो कोई हर-हर बम-बम रट रहा था। ऐसे ही उत्सवी माहौल में मेन रोड पर एक मंच पर एक नेताजी भी स्वागत करने के लिये चढ़ गये। नेताजी के चढ़ते ही उनके समर्थकों में भी उत्साह का संचार हो गया। मंच कुछ कमजोर था। और मंच के हिसाब से अपेक्षा से यादा ही लोग शिव बारात को देखने और स्वागत करने के लिये यहाँ मंच पर चढ़ गये थे। उत्साह तो था ही, जब भीड़ बढ़ गई और उधर आधी बारात का स्वागत हो ही चुका था, पीछे देवतागणों का रथ आने ही वाला था, कि उसको देखने की होड़ भी बढ़ने लगी। इसी होड में अचानक मंच इतनी तेजी से गिरा कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया । मंच से सबसे पहले नेताजी और फिर समर्थक गिर पड़े। धड़ाम के साथ इधर-उधर सब लुढ़क गये। एक मोटे से व्यक्ति की बनियान तक फट गई। उत्सव के इस माहौल में जब पूरा मंच ही टपक गया तो सबके लिये अचरज की बात हो गई और इस अचरज में सबकी हंसी छूट गई। देखने वाले भी हंसे और गिरने वाले भी हंसे ।
Saturday, March 8, 2008
जहाँ पानी नहीं होने पर कुंआरे रहते हैं युवक
इछावर 7 मार्च (फुरसत)। निकटवर्ती ग्राम में हमेशा पेयजल संकट बना रहता है और ग्रामीण रहवासी दूर दराज से पीने का पानी का जुगाड़ साल भर करते रहते हैं। ग्रीष्म में तो यहाँ पेयजल संकट गंभीर हो जाता है।
ग्राम में हमेशा पानी का संकट बना रहने से ग्राम के अविवाहित युवकों को अन्य ग्रामों के लोग अपनी बेटियां देने को तैयार नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि गांव के कुंआरों के लिये विवाह प्रस्ताव नहीं आते हैं। प्रस्ताव तो आते हैं बात भी आगे बढ़ती हैं लेकिन जब लड़की वालों को गांव में पानी की समस्या ज्ञात होती है और यह ज्ञात होता है कि पीने के पानी के लिये बहु-बेटियों को 3 से 4 किलो मीटर दूर से पानी लाना पड़ता है तो यही कारण संबंध टूटने का कारण बन जाता है और कुंआरे, कंआरे ही रह जाते हैं।

शिवरात्री के पर्व पर लोगों को खिचड़ी व भांग का दूध पिलाया
जावर 7 मार्च (नि.सं.)। महाशिव रात्रि पर्व के अवसर पर जावर जोड़ पर बाबा अमरनाथ द्वारा लोगों को साबूदाने की खिचड़ी बांटी एवं भांग का दूध पिलाया। ग्रुप के विजय शर्मा ने बताया कि हमारे ग्रुप द्वारा लगातार चार वर्षों से महाशिवरात्री पर्व पर उक्त आयोजन करते आ रहे हैं। सुबह भगवान भोले की आरती व अभिषेक पंडित द्वारा किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों एवं राहगीरों को साबूदाने की खिचड़ी एवं भांग का दूध पिलाया। इस अवसर पर ग्रुप के शिव पाटीदार विजेन्द्र ठाकुर, धीरज सिंह, बहादुर सिंह, रमेश पाटीदार, मनोहर चाय, देवकरण सिंह, चन्दर सिंह, विजेन्द्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
तीन सटोरिये पकड़ाये
आष्टा 7 मार्च (फुरसत)। एक बार फिर आष्टा पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है दो दिन पूर्व एक क्रिकेट का सट्टा सेमनरी रोड पर पकड़ा था उसके बाद कल आष्टा पुलिस ने अलीपुर क्षेत्र में छावर बोला और इस क्षेत्र से तीन सटोरियों को सट्टा लिखते पकड़ा एक सटोरिये से मोबाइल भी जप्त किया। इससे यह लगता है कि सटोरिये अब पर्चों की जगह मोबाइल से भी सट्टे की बुकिंग करते हैं। पुलिस ने बताया कि कल अलीपुर चौराहे पर टीपू टेलर को सट्टा लिखते पकड़ा इसके पास से एक मोबाइल सट्टा पर्ची और 470 रुपये जप्त किये। ब्लाक चौराहे से अलीपुर निवासी दयाराम मालवीय को सट्टा पर्ची एवं 250 रुपये के साथ पकड़ा। विस्तारिया पुरा से त्रिवेणी दाम को सट्टा पर्ची एवं 250 रुपये के साथ पकड़ा पुलिस की सट्टे के खिलाफ शुरु की उक्त कार्यवाही से एक बार फिर सटोरियों में हलचल मची है।
सीहोर में ब्रह्म कुमारियों द्वारा शिव जयंती मनाई गई
आष्टा 7 मार्च (फुरसत)। दिन गुरुवार को 73 वीं शिव जयंती का त्यौहार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार एवं क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने 73 दीपक जलाकर परमात्मा शिव का झण्डा फहराया गया। तत्पश्चात विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें परमात्मा शिव की पालकी के साथ एक आकर्षक झांकी भी निकाली गई। जिसका उद्देश्य सर्व आत्माओं का एक ही पिता परमात्मा शिव ही हैं जिसको कि विभिन्न जाति धर्म के लो भिन्न-भिन्न भाषा में अनेक नाम से पूजा अर्चना करते हैं। झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्थानीय सेवा केन्द्र शास्त्री कालोनी पहुँची जहाँ पर प्रसाद वितरण के साथ चल समारोह का समापन हुआ। नगर में अनेक स्थानों पर चल समारोह का पुष्पों के द्वारा स्वागत किया गया एवं अनेक लोगों ने परमात्मा शिव की पूजा अर्चना की एवं अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिये प्रार्थना भी की। रघुनाथ सिंह मालवीय पूरे समय चल समारोह में साथ रहे जिनका सेवा केन्द्र पहुँचने पर सेवा केन्द्र की संचालिका बी.के.कुसुम बहन ने आभार माना एवं मालवीय जी ने ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा चलाये गये आध्यात्मिक ज्ञान एवं गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
उपचार के दौरान मौत
आष्टा 7 मार्च (निसं)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता सहित एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोठरी निवासी जितेन्द्र की 20 वर्षीय पत्नि प्रियंका ने गत दिनों अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसे उपचार हेतु एलबीएस अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया था जहाँ पर उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार ग्राम दीपलाखेड़ी निवासी 35 वर्षीय जय सिंह पुत्र कालूराम को गत दिनों वाहन दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने के कारण उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया था जहाँ पर उसकी मौत हो गई।
बुदनी में ट्रक की चपेट में आने से दो बेटियों सहित माँ की मौत
सीहोर 7 मार्च (फुरसत)। जिले के बुदनी थाना अन्तर्गत आज सुबह सतकुंडा के समीप ट्रक की चपेट में आने से दो बेटियों सहित माँ की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा 6 वर्षीय बालक अपने पिता सहित घायल हो गया, उधर नसरुल्लागंज क्षेत्र में अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से एक युवक की जहाँ मौत हो गई, वहीं मण्डी एवं शाहगंज क्षेत्र में हुए हादसे में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ी कला रातीबढ़ निवासी खूबीलाल पुत्र बटनलाल आज अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 04 एमआर 4161 पर अपने 6 वर्षीय पुत्र राजू को आगे तथा 30 वर्षीय पत्नि हेमलता एवं 11 वर्षीय पुत्री आरती व 9 वर्षीय मंजू को पीछे बैठाकर नर्मदा स्नान करने आ रहा था तभी सतकुंडा के समीप ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 3045 के चालक ने तेजगतिएवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर इनकी मोटर साईकिल में पीछे से टक्कर मार दी परिणाम स्वरुप हेमलता, आरती व मंजू ट्रक के पहियों के नीचे आ गई जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बालक राजू एवं उसका पिता खूबीलाल घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु होशंगाबाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
उधर नस.गंज क्षेत्र में बगड़ावदा नदी के समीप ग्राम इटारसी निवासी 30 वर्षीय कमला पुत्र हरचंद्र अजा. को आज किसी अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली के चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिसे कमल का भाई देवकरण उपचार हेतु नस.गंज अस्पताल लेकर आया जहाँ पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मण्डी थाना क्षेत्र में आज दोपहर फूल मोगरा जोड़ के समीप मोटर साईकिल क्रं.एमपी 37 एमए 2724 से ग्राम फूलमोगरा जा रहे स्वरुप वर्मा को टवेरा कार के चालक अनार सिंह पंवार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार शाहगंज थाना क्षेत्र में ग्राम डोबी निवासी 12 वर्षीय दीपक उर्फ हनुमान चौहान गत बुधवार की शाम खेत पर अपनी माँ के पास जा रहा था तभी कोहा मुरारी जोड़ के समीप डोबी तरफ से आ रहे ट्रक क्रं.एम.पी.09 के.8750 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी जिसे उपचार हेतु फे्रक्चर अस्पताल भोपाल में दाखिल कराया गया।

ट्रक की तिरपाल काटकर टायर कार्टून उतारे
आष्टा 7 मार्च (फुरसत)। एक बार फिर इन्दौर भोपाल रोड पर तिरपाल काटकर चलते ट्रकों से सामान उतारने की घटना घटी है। गत दिवस ट्रक एमपी09 एच.एफ.1887 एवं ट्रक क्रमांक एमपी 09 केबी 6313 में से अज्ञात चोरों ने आष्टा से बेदाखेड़ी के बीच एक टायर और 10 कार्टून तेल के उतार लिये। पुलिस ने दोनो मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन उक्त घटना के बाद पुलिस को इन्दौर-भोपाल रोड पर भी रात्री में गश्त बढ़ाना होगी।
सीहोर में फिर सड़क हादसों में चार घायल
सीहोर 7 मार्च (फुरसत)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम झरखेड़ा स्थित पुलिया के समीप कार क्रमांक एम.पी.04 सीबी 9963 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए भोपाल से नरसिंहगढ़ शिव मंदिर में दर्शन करने जा रहे सुरेश कुमार बुंंदेला बैरसिया रोड भोपाल की मोटर साईकिल एमपी04 एनएफ 4190 में पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया।
इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में इन्दौर नाका के समीप यादव मोहल्ला कस्बा निवासी शिवनारायण की बाइक एमपी 37 बी 4889 में इन्दौर नाका तरफ जाते समय कार क्रं.एम.पी.09-3432 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी प्रकार मोटर साईकिल क्रमांक एम.पी. 04 एमबी 9152 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर नेहरु कालोनी स्थित अंबिका प्रेस के सामने विनोद कुमार की साईकिल में पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के वक्त विनोद बाजार से अपने घर नेहरु कालोनी तरफ जा रहा था। उधर इछावर थाना क्षेत्र में आज सुबह बोरदीकलां निवासी बालिका कुसुमबाई को रोड क्रास करते समय ग्राम ब्रिजिसनगर निवासी विक्रम सिंह ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार हेतु इछावर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सीहोर में आधे - अधूरे सड़क निर्माण से रहवासी राहगीर दोनो परेशान
सीहोर 7 मार्च (फुरसत)। आधी अधूरी सड़क से उड़ती धूल ने जहाँ रहवासियों का सुख चैन छीन लिया है वहीं इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को भी धूल धमास का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इंग्लिशपुरा मार्ग पर विगत कई महिनों से सड़क क ा निर्माण कार्य रुक-रुक कर चल रहा है। संबंधित ठेकेदार ने पहले तो कालतोर की सड़क खुदवा कर उसमें गिट्टी मुरम भरवाई गई ऊपर से उस पर बारीक गिट्टी की परत बिछवा दी।
इंग्लिशपुरा क्षेत्र का यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग है और इस पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। इसी माग्र से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में छात्रों की आवाजाही रहती है।
धूल के कारण आने जाने वालों का तो हुलिया ही बिगड़ जाता है वहीं इस मार्ग पर निवासरत लोगों को दिन भर धूल के गुवार के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सड़क पर बिछाई गई बारीक गिट्टी वाहनों की लगातार आवाजाही से धूल में तब्दील होकर नागरिकों की विभिन्न बीमारियों का कारण बन चुकी है। स्वांस और फेफड़ों की बीमारी से आम लोग ग्रस्त होने लगे हैं। यह समस्या मात्र इंग्लिशपुरा की ही नहीं है, इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड, नरसिंहगढ़ मार्ग पर स्थित लुनिया पुरा चौराहे तक इसका व्यापक असर देखा जा सकता है। इंग्लिशपुरा क्षेत्र के नागरिकों ने संबंधित विभाग को धूल से निजात दिलाने की कई बार मांग की जा चुकी है। उड़ती धूल, दुष्परिणामों और नागरिक स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर सडक़ निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने की गुहार की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन विभाग और संबंधित ठेकेदार सभी उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं।

Friday, March 7, 2008
सीहोर में बजरंग दल ने की पहल, शिवरात्री पर सेंटएनीस में छुट्टी कराई
मजबूर होकर तहसीलदार ने स्कूल में जाकर छुट्टी की घोषणा की, बजरंग दल की पूरे नगर में प्रशंसा हुई
सीहोर 6 मार्च (फुरसत)। ईसामशीह के क्रिसमस डे के एक दिन के त्यौहार को जबरन 10 की बड़े दिन की छुट्टी के रुप में लादकर भारतीय बच्चों को ईसाई पर्व मनवाने वाली ईसाई मिशनरी के सेंटएनीस स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की घोषित महाशिवरात्री की छुट्टी भी नहीं की गई थी। जानबूझकर संस्थान हिन्दु पर्व पर कोई न कोई बहाना बनाकर स्कूल खोलता है जबकि छोटे-छोटे ईसाई पर्व यहाँ मनाये जाते हैं, छुट्टी कर दी जाती है। यहाँ बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लालच में अभिभावक चुप इनकी सारी यादती झेलते हैं, और शिक्षा विभाग वाले हमेशा इस तरफ से आंखे मूंंद कर रखते हैं। जबकि कलेक्टर और बड़े अधिकारी खुद के बच्चे यहाँ पढ़वाकर इस संस्थान के इतने दबते हैं कि उनके मुँह से इस संस्था के खिलाफ आवाज भी नहीं निकलती। कोई शिकायत की भी जाती है तो बहाने बनाकर यह बच जाते हैं।
आज इसका विरोध करते हुए शिवरात्री पर खुले स्कूल में बजरंग दल के कार्यकर्ता अतुल काका और शंकर ठाकुर के अगुवाई में पहुँचे और यहाँ बच्चों की छुट्टी का निवेदन किया। साथ ही भी समझाया कि यह बड़ा हिन्दु पर्व है। हालांकि संस्थान संचालिका ने इस पर आपत्ति की लेकिन जब उन्हे समझाया तो वह मानने को मजबूर हुई कि हाँ यह बड़ा हिन्दु पर्व है जिसे भारत में मनाना होगा। बाद में पुलिस बल पहुँचा। अंत में नहीं चाहते हुए भी जिला प्रशासन के तहसीलदार ने मजबूरन यहाँ आकर छुट्टी की घोषणा की और सारे बच्चे धीरे-धीरे रवाना हो गये।

सीहोर में शिव बारात का पूरे नगर में हुआ जोरदार स्वागत, शिवनाद से गूंजे शिवालय
सीहोर 6 मार्च (फुरसत)। सूरज की पहली किरण के साथ जहाँ पूरा नगर शिवनाद से गूंज उठा वहीं शाम को मंदिरों पर मेला भरा गया। इधर शिवबारात की जोरदार अगवानी दोपहर बाद से ही करने वालों ने स्वागत तैयारियाँ शुरु कर दी थी। शाम होते-होते कस्बा से उठी महाशिवरात्री की महाबारात जब कस्बा से छावनी में प्रवेश करते हुए आई तो एक तरह पूरा वातावरण ही शिव मय हो गया। अनेकानेक जगह स्वागत हुआ। अनेक अखाड़ो के साथ हिन्दुधर्म की ध्वज पताकाएं लहराते हुए विशाल जुलूस निकला। अनेक जगह भोलेनाथ की आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर पुण्यलाभ भी अर्जित किया गया।
हर वर्ष अपने स्वरुप का विस्तार कर रही महाशिवरात्री चल समारोह की शिव बारात ने आज कमाल कर दिया। लोकेश सोनी की निरन्तर मेहनत के फलस्वरुप यह पूरा तामझाम आज नगर के लिये एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बन चुका है। इस वर्ष एक नये पायदान के रुप में शिव बारात के साथ करीब 4-5 अखाडे भी शामिल हो गये। शिव बारात पारम्परिक रुप से रामद्वारा शिव मंदिर कस्बा से उठी जो कस्बा से घूमती हुई छावनी में प्रवेश करते मुख्य मार्ग डॉ मुखर्जी से होती हुई कोतवाली से जगदीश मंदिर चौराहा से नमक चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए वापस कस्बा पहुँची। बारात में सबसे आगे 8 घुड़सवार बकायदा साफा बांधे हिन्दु धर्म की पताकाएं हाथ में लिये चल रहे थे। इनके पीछे डीजे पर युवक नाचते हुए थे।
इसके पीछे एक आकर्षक अखाड़ा अपना प्रदर्शन करते हुए, उसके पीछे भी एक और अखाड़ा था। इसके पीछे डीजे पर नाचते हुए युवक और उसके पीछे शिव बारात के बाराती के रुप में ब्रह्मा जी और भगवान विष्णु जी गरुड़ रथ पर सवार थे जिन्हे देखकर हर व्यक्ति नतमस्तक था।
इनके पीछे नारद जी रथ दो देवताओं के साथ चल रहा था जिसमें नारद की बारात की विशाल पर मुग्ध होकर नारायण नारायण जप रहे थे। इनके पीछे बैलगाडी क़े रथ पर भगवान भोलेनाथ सवार थे जिनकी स्थान-स्थान पर आरती हो रही थी।
आज मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने गाड़ी अड्डा पर जोरदार स्वागत किया यहाँ मुस्लिम युवकों ने बिनाकी आदि चलाकर भी जुलूस का स्वागत किया। वहीं बड़ा बाजार में बजरंग दल के युवकों ने और रमेश सक्सेना मित्र मण्डल ने भी स्वागत किया। चरखा लाईन तिराहे पर सर्राफा संघ व आशीष गेहलोत मित्र मण्डली ने, जगदीश मंदिर चौराहा पर गाँधी क्लब ने और नमक चौराहा पर नव योति संगठन ने ठंडाई से स्वागत किया। नमक चौराहा पर वैष्णव भजन मण्डल ने श्री प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया। आज नगर में सुबह से ही शिवालयों में ऊं नम: शिवाय की गूंज शुरु हो गई थी। नगर के प्रसिध्द शिव मंदिरों मनकामेश्वर महादेव मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर, नर्वदेश्वर, काशी विश्वनाथ, भूतेश्वर, सहस्त्रलिंगम, से लेकर सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर सुबह से भक्तों की भीड़ पहुँचने लगी थी।
बिल्व पत्र से लेकर अन्य पूजन सामग्री से पूजन की जा रही थी। शाम को भी मंदिरों पर मेला लगा रहा।

आष्टा में महाशिवरात्री धूमधाम से मनी
आष्टा 6 मार्च (फुरसत)। आज महाशिवरात्री का पर्व आष्टा में भक्तों ने श्रध्दा-भक्ति उत्साह उमंग के साथ मनाया। सुबह से ही भोले के दरबार में भक्तों का पहुँचना शुरु हो गया था। अनेकों स्थानों पर आज अभिषेक विशेष पूजन आदि के कार्यक्रम हुए।
आज अनेकों भक्तों ने महाशिव रात्री पर उपवास व्रत आदि भी रखे नगर में आज शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। आज नगर का प्राचीन ऐतिहासिक शिवालय पार्वती नदी किनारे स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर हजारों भक्तों ने पहुँचकर भोले की पूजन दर्शन किये। बिलपत्र, पुष्प जल चढ़ाया। नगर के अन्य शिवालयों में भी आज भक्तों की दिन भर भीड़ रही। शिवरात्री पर आज बाबा रामदेव मंदिर सांई कालोनी में भी विशेष पूजन भक्ति एवं आरती के कार्यक्रम हुए। शंकर मंदिर में आज भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया एवं यहाँ आरती में सैकड़ो भक्तगण शामिल हुए। नगर पालिका ने आज शिवरात्री पर मंदिरों के आसपास विशेष सफाई कराई चूने की लाईन डाली व विशेष प्रकाश की व्यवस्था की गई।

प्रशासन द्वारा बुलाई शांति समिति की बैठक में मात्र 4-5 सदस्य ही आये, ऐसी स्थिति क्यों बनी
आष्टा 6 मार्च (फुरसत)। आष्टा में स्थानीय प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों का नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, शांति समिति के सदस्यों से किसी भी प्रकार का सीधा संबंध नहीं होने से इन दिनों नगर के स्थिति बड़ी ही विकट बनी हुई है। पिछले लगभग 6 माह से जब से आष्टा में एसडीएम के रुप में तेज तर्रार अधिकारी श्रीमति जी.व्ही.रश्मि आई हैं और उनके साथ तहसील में अन्य कार्यों के लिये इछावर के एसडीएम श्री अहिरवार जी को भी दो दिन के लिये आष्टा अटैच किया यहां के नागरिकों में बड़ी असमंजस की स्थिति बन गई की वे किससे चर्चा करें अब पूरी तरह से श्रीमति रश्मि एस.डी.एम. के रुप में कार्य कर रही है, लेकिन उनकी संवादहीनता के कारण स्थिति विचित्र है, इसका उदाहरण 4 मार्च को शाति समिति की बैठक में देखने को मिला जब नगर में महाशिव रात्री, होली रंग पंचमी का त्यौहार मनाने के लिये दूसरी बार शांति समिति की बैठक रखी जिसमें मात्र 4-5 लोग ही आये कईयों को टेलिफोन लगायें लेकिन कोई नहीं पहुँचा जब मजबूरी में प्रशासन ने उक्त बैठक को स्थगित किया और अब पुन: 14 मार्च को उक्त बैठक रखी है।
बैठक में शांति समिति के सदस्य एक बुलावे पर पहुँच जाया करते थे वे इस बार क्यों नहीं पहुँचे क्या यह स्थिति प्रशासन के अधिकारियों का जो रवैया इन दिनों चल रहा है उसके कारण बनी या कोई और कारण था। जिलाधीश सीहोर को संवेदनशील आष्टा में प्रशासन और नागरिकों के बीच जो यह स्थिति नजर आई उसे देखना चाहिए।
आष्टा में प्रतिष्ठा महोत्सव में आज भगवान का जन्मकल्याणक भक्ति भाव से मना
आष्टा 6 मार्च (फुरसत)। हमें केवल अपनी आत्मा की चिंता है लेकिन तीर्थंकर भगवान जो होते हैं उन्हे सभी आत्मा की चिंता होती है। तीर्थंकर भगवान की आत्मा ने भी एक बार अपने जैसे रहे हैं और 84 लाख योनियों में भ्रमण किया है। जब सम्यक दर्शन की प्राप्ति हो जाती है वहीं से तीर्थंकर बनने की साधना शुरु हो जाती है। कल जो था वो च्यवन कल्याणक था और आज भगवान का जन्म कल्याणक का पावन दिवस है।
उक्त बात श्री नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर किला आष्टा पर चल रही भगवान की प्रतिष्ठा एवं अंजनशलाका के 5 वें दिन जन्मकल्याणक दिवस के पावन अवसर पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं में संबोधित करते हुए आचार्य देव श्रीमद् विजय नयवर्धन सू.म.सा. ने कहे आचार्य श्री ने आगे कहा कि सारे जगत का उध्दार करने वाले परमात्मा हैं। तीर्थंकर पद का स्वरुप क्या होता है यह सब शास्त्रों में बताया गया है जब तीर्थंकरों का पंच कल्याणक होता है तो सारे जगत में प्रकाश ही प्रकाश एवं आनंद तथा उत्साह छा जाता है। यहाँ तक नरक के जीवों को भी क्षण भर के लिये आनंद की अनुभूती होती है। जब अपना उत्कर्ष होता है तब दूसरों के लिये यह आनंद का कारण बनना चाहिए। कल च्यवनकल्याणक और आज जन्म कल्याणक पर आपने जो देखा वो नाटक नहीं था यह परमात्मा की भक्ति थी। जिन पात्रों ने इस भक्ति में किरदान निभाया यह उनका सौभाग्य है कि उन्हे उक्त पात्र बनकर उसका किरदान निभाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। स्वर्ण में मेरु पर्वत पर भगवान का जन्माभिषेक होता है और चारों दिशाओं से छप्पन दिक् कुमारिकाएं उपस्थित होती हैं और गुणगान करती हैं इस अवसर परम पू.पन्यास प्रवर श्री हर्षतिलक विजय जी म.सा. ने भी अपने विचार रखे। इसके पूर्व प्रात: 8.15 बजे मंदिर जी पू.आचार्य भगवंत की निश्रा में जन्मकल्याणक विधान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दोप. में किला मंदिर से जन्कल्याणक का विशाल वरघोड़ा हाथ रथ, बैण्ड बाजे, शहनाई आदि के साथ निकला जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ किला मंदिर जी पर समाप्त हुआ। आज प्रात: किला मंदिर जी में विभिन्न प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा की बोलियां भी सम्पन्न कराई गई। आज श्रावक नंदकिशोर मनोज कुमार वोहरा परिवार का बहुमान की बोली लेने वाले श्रावक रविन्द्र चन्द्रप्रकाश रांका परिवार ने बहुमान किया। आज जन्म- कल्याणक कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक रघुनाथ मालवीय विशेष रुप से उपस्थित थे। प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिये दूर-दूर से भक्तों का नगर आगमन प्रारंभ हो गया। रोजाना बड़ी संख्या में भक्त तीर्थ नगरी आष्टा में पधार रहे हैं। वही प्रतिष्ठा महोत्सव समिति भक्ति सेवा भाव से प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में दिन रात जुटे हुए हैं।

Subscribe to:
Posts (Atom)