Sunday, March 2, 2008

भाजपा ने कराई कांग्रेस को फीलगुड

टेंट लगवाया भाजपाईयों ने भाषण देंगे कांग्रेसीजन
सीहोर 1 मार्च (नि.सं.)। भाजपा विजय संकल्प रैली निकाल रही थी और कांग्रेस जनआक्रोश की बात कर रही थी, लेकिन यह क्या सीहोर में अचानक भाजपा ने अपना कार्यक्रम अंतिम क्षणों में निरस्त कर दिया। असल में दोनो की ही अपनी-अपनी राजनीति है। भाजपा ने क्यों अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया यह भी अंदर की बात है और कांग्रेस ने क्यों टेंट की व्यवस्था कर ली यह भी अंदर की ही बात है।
यहाँ अचानक भाजपा ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। बाल विहार मैदान की विशालता के बावजूद यहाँ आधे मैदान में टेंट की व्यवस्था भाजपा ने करवाई थी। और बल्लियां लगवाकर तथा फर्श बिछवाकर बकायदा तामझाम किये गये थे लेकिन पता चला कि यहाँ तो अचानक पांसा ही पलट गया।
अब चूंकि दो दिन बाद ही कांग्रेस का महा रैला भी सुरेश पचौरी की अगुवाई करने का बेताव है इसलिये कांग्रेसियों ने यहाँ बाल विहार मैदान में जो टेंट-बल्ली सुषमा स्वराज के लिये भाजपा ने लगवाये थे उन्हे बुक कर लिया है। भाजपा द्वारा कांग्रेस के लिये एक तरह से फीलगुड हो गया है । अब सुषमा शिवराज जी की जगह सुरेश पचौरी इसी शामियाने में कांग्रेसियों को संबोधित करेंगे।

शिवराज ने गेंद पचौरी के पाले में डाली........

सीहोर 1 मार्च (फुरसत)। कल अचानक शिवराज सिंह चौहान ने यह कहते हुए अपनी विजय संकल्प यात्रा को स्थगित कर दिया है कि उन्हे एक विद्यार्थी ने पत्र लिखा है और उसमें यह लिखा है कि परीक्षाएं कल से ही चालू हो रही हैं और आप इतना शोर-शराबा करवायेंगे, दिनभर यहाँ माईक भाषणबाजी होगी तो हमारी पढ़ाई नहीं हो पायेगी। शिवराज सिंह चौहान ने इस पत्र का हवाला देते हुए अपनी विजय संकल्प यात्रा स्थगित कर दी जबकि भाजपा ने इसके लिये व्यापक तैयारियां की थी और बाल विहार मैदान को भरने का संकल्प लिया हुआ था। इसके लिये ताम-झाम भी चल रहे थे और सुषमा स्वराज तक कार्यक्रम में आने वाली थीं। लेकिन इसके तत्काल बाद एक दिन छोड़कर ही कांग्रेस का भी प्रभावी और जोरदार प्रदर्शन तय है। भाजपा ने कितनी तैयारी की थी यह तो राम जानें लेकिन कांग्रेस की जिले भर में युध्द स्तर की तैयारियां चल रही हैं। जिस-जिस को टिकिट चाहिये वो-वो पूरी ताकत से लगा हुआ है, जिले भर से बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में आने की पूरी संभावना बनी हुई हैं। इसके लिये लाउडस्पीकर से वातावरण भी बनाया जा रहा है। लेकिन अब अचानक शिवराज सिंह चौहान ने रैली स्थगित कर एक तरह से कांग्रेस के पाले में यह गेंद फेंक दी है कि उन्होने तो बच्चों के लिये देश के भविष्य के लिये अपनी राजनीतिक गतिविधि को विराम दे दिया है लेकिन क्या कांग्रेस जनाआक्रोश रैली परीक्षाओं के दौरान जारी रखेगी ? या वह भी बच्चों के लिये इसे स्थगित करेगी।

बारात से भरी ट्रेक्टर -ट्राली पलटने से 18 घायल

आष्टा 1 मार्च (नि.प्र.)। आज दोपहर को रामनगर मोड़ के समीप बारात से भरी एक ट्रेक्टर-ट्राली के अनियत्रिंत होकर पलट जाने से उसमें सवार महिला बच्चों सहित 18 लोग घायल हो गये । वही आष्टा क्षैत्र में एक बस की टक्कर से मोटर सायकल सवार एक युवक सहित दो महिला घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खड़ली निवासी अनोखीलाल मेहरा आज महागांव जदीद से टे्रक्टर क्रं. एमपी-04-एच-3630 में मय ट्राली के अन्य लोगों के साथ शादी कर महागांव से नस.गंज. लौट रहे थे ट्रेक्टर को ग्राम महागांव निवासी गंगा विष्णु मेहरा चला रहा था बताया जाता है कि जैसे ही इनका ट्रेक्टर रामनगर मोड़ के समीप पहुंचा चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया परिणाम स्वरूप इसमें सवार अनोखीलाल, ज्योतिबाई, मनीबाई, जितेन्द्र, दुर्गेश, कृष्णाबाई, पिंकी, पार्वती बाई, फूलवतीबाई, रामेश्वर, भरोसीलाल, विनीता, पुष्पेन्द्र, राहुल, शांताबाई, सावित्रीबाई, गायत्रीबाई, तथा उर्मिला घायल हो गई । जिन्हें उपचार हेतू नसरूल्लागंज अस्प. में दाखिल कराया गया।
इधर आष्टा थाना क्षैत्र में आज सुबह राजमार्ग स्थित संतुष्टि ढाबा के समीप अनुबंधित बस क्रमांक एमपी-09-एफए-1176 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मोटर सायकल क्रमांक एमपी-05-डी-0608 में पीछे से टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप मोटर सायकल सवार बालोट देवास निवासी दिनेश शुक्ला, एवं उनकी पत्नी रेखाबाई तथा साली सुनीता घायल हो गये जिनमें रेखाबाई को गंभीर चोट आने से उपचार हेतू देवास अस्प. में भर्ती कराया गया हैं। बताया जाता है कि यह तीनों कालापीपल से आष्टा बाजार खरीददारी करने आ रहे थे पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बाल मजदूर पर क्रेन गिरी, बालक की मौत

सीहोर 1 मार्च (फुरसत)। ग्राम लाड़कुई में गुरूवार की शाम कुंये में मजदूरी कर रहे एक बालक के ऊपर क्रेन मशीन गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार नसरूल्लागंज थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम लाड़कुई निवासी 15 वर्षीय समीश आ. दयाराम गोंड ग्राम के सईद खां के कुये में अन्य मजदूरों के साथ गल निकाल रहा था तभी क्रेन मशीन टूट कर उसके ऊपर आ गिरी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।

सड़क हादसों में पांच घायल

सीहोर 1 मार्च (फुरसत)। जिले में हुये अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये जिनमें से तीन लोगों को गंभीर चोट होने से इलाज हेतू भोपाल भेजा गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल नाका निवासी विनोद दीक्षित गत मंगलवार की शाम अपनी बाइक क्रं. एमपी-37-बीए-6925 से सीहोर से चांदबढ़ की ओर जा रहा था तभी मण्डी क्षैत्र के तहा फेक्ट्री के समीप सामने से आ रहे बाइक क्रमांक एमपी-37-एमबी-3010 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर विनोद की बाइक में टक्कर मार दी । जिससे विनोद घायल हो गया घायल विनोद को उपचार हेतु निदान अस्प. में भर्ती कराया गया है ।
इधर कोतवाली थाना क्षैत्र में बरखेड़ी रोड पर आज दो बाइकों की आमने सामने हुई भिंडत में पति पत्नी सहित चार लोग घायल हो गये । जानकारी के अनुसार भोजनगर निवासी राजेश परमार अपनी पत्नी रूकमणीबाई के साथ बाइक क्रमांक एमपी-04-एमएम-2635 से सीहोर आ रहा था तथा ग्राम आल्दाखेड़ी निवासी कमलसिंह वर्मा अपनी पत्नी ताराबाई के साथ बाइक क्रमांक एमपी-37-बीए-1882 से नापली जा रहा था तभी बरखेड़ी रोड पर दोनो की आमने-सामने भिड़त हो गई । परिणामस्वरूप दोनो बाइकों पर सवार पति-पत्नी घायल हो गये जिनमें से तीन को गंभीर चोट होने से इलाज हेतू अस्प. भोपाल भेजा गया है।

परीक्षा देने जा रहे छात्रों को शुभकामना का तिलक लगाया

सीहोर 1 मार्च (फुरसत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर द्वारा 1 मार्च से हायर सेकेण्ड्री की परीक्षाएं प्रारंभ होने पर सभी विद्यार्थीयों को तिलक लगाकर अपनी संस्कृति को याद दिलाते हुए अच्छी सफलता की शुभकामनाऐं दी । हमारी भारतीय संस्कृति में जब किसी अच्छे कार्य की शुरूआत की जाती है तो तिलक, पूजन, यज्ञ आदि द्वारा भगवान का स्मरण कर सफलता की कामना की जाती है । उपरोक्त कार्यक्रम की भांति अभाविप द्वारा सोमवार 3 मार्च को हाईस्कूल विद्यार्थियों को भी अच्छी सफलता के लिये अभाविप शुभकामनाएं देगी। उक्त कार्यक्रम में शुभकामनाएं देने वालो में सीहोर राजगढ़ संगठन मंत्री उपेन्द्र धाकड़, नगर मंत्री अनिल जाट, नगर उपाध्यक्ष अमित तलरेजा, नगर सहमंत्री हिमालय गोहिया, जितेन्द्र वर्मा, राहुल मेवाड़ा, मनोज, कपिल जैन आदि प्रमुख थे ।

परीक्षा देने जा रहे छात्रों को शुभकामना का तिलक लगाया

सीहोर 1 मार्च (फुरसत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर द्वारा 1 मार्च से हायर सेकेण्ड्री की परीक्षाएं प्रारंभ होने पर सभी विद्यार्थीयों को तिलक लगाकर अपनी संस्कृति को याद दिलाते हुए अच्छी सफलता की शुभकामनाऐं दी ।
हमारी भारतीय संस्कृति में जब किसी अच्छे कार्य की शुरूआत की जाती है तो तिलक, पूजन, यज्ञ आदि द्वारा भगवान का स्मरण कर सफलता की कामना की जाती है । उपरोक्त कार्यक्रम की भांति अभाविप द्वारा सोमवार 3 मार्च को हाईस्कूल विद्यार्थियों को भी अच्छी सफलता के लिये अभाविप शुभकामनाएं देगी। उक्त कार्यक्रम में शुभकामनाएं देने वालो में सीहोर राजगढ़ संगठन मंत्री उपेन्द्र धाकड़, नगर मंत्री अनिल जाट, नगर उपाध्यक्ष अमित तलरेजा, नगर सहमंत्री हिमालय गोहिया, जितेन्द्र वर्मा, राहुल मेवाड़ा, मनोज, कपिल जैन आदि प्रमुख थे ।

अज्ञात कारणों से महिला की मौत

सीहोर 1 मार्च (फुरसत)। गत शनिवार की शाम आष्टा स्थित वेयर हाउस के पीछे खण्डहर में अज्ञात कारणों से एक महिला की मौत हो गई । पुलिस ने प्रकरण कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आष्टा थाना क्षैत्र में स्थित वेयर हाउस के पीछे खण्डहर में एक 55 वर्षीय महिला धापूबाई मृत अवस्था में पड़ी मिली पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम हेतू भेज गर्म कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है । बताया जाता है कि महिला विक्षिप्त थी जो आंनदीपुरा की रहने वाली थी और बस स्टेण्ड तथा कस्बा में धूमती रहती थी ।
इसी प्रकार नेशनल हाइवे मार्ग पर दोराहा तरफ यात्रियों को लेकर आ रही गुप्ता बस के अनियत्रिंत होकर पलट जाने से उसमें सवार 11 यात्री घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतू श्यामपुर अस्प. में दाखिल कराया गया है । वही वह मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्ता बस एमआईसी-7 को आज शाम चालक दोराहा से लेकर श्यामपुर की तरफ आ रहा था तभी सलीम ढाबा के समीप चालक की लापरवाही के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई । परिणाम स्वरूप इसमें सवार यात्रियों में से रामकुवर बाई, दरियाबाई, कुमारी मंजू, छोटेराम, गीताबाई, राजेन्द्र, सिवनी, गणेशराम, रामनारायण, नरेश एवं शैलेन्द्र सिंह घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतू श्यामपुर अस्प. में दाखिल कराया गया। इसी प्रकार आज सुबह नेशनल हाइवे राजमार्ग पर स्थित बड़नाला पुलिया श्यामपुर के समीप भोपाल तरफ से आ रही मिनी ट्रक क्रं: पीबी-11-एल-9971 अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी परिणाम स्वरूप चालक की मौत हो गई बताया जाता है कि मिनी ट्रक में परचून एवं पाउडर भरा हुआ था ।

प्राणघातक हमले में घायल की मौत

सीहोर 1 मार्च (फुरसत)। गुरूवार को ग्राम पाटन में प्राणघातक हमले में घायल एक व्यक्ति की उपचार हेतू एलबीएस अस्प. ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है। बेरसिया सड़क भोपाल निवासी अब्दुल सईद गत गुरूवार को तेजनारायण शर्मा के साथ मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अवीद, मजीद मियां, के साथ पाटन रोड पर लेवर लेकर फेसिंग कराने आये थे तब करीब 11.30 बजे जब फ्रेसिंग का काम शुरू किये तो ग्राम पाटन निवासी गीताप्रसाद एवं उसका लड़का संतोष व रामराज फर्सी, डंडा, राड लेकर आये तथा फेसिंग करने से इन्हें मना किये जिस पर तेजनारायण ने उनसे कहा कि जमीन हमारी है, इसी बात को लेकर इन्होंने इमरान पर प्रहान कर प्राणघातक चोटे पहुंचाई जिसे उपचार हेतू एलबीएस अस्प. भोपाल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

ट्रक ने मोटर साईकिल को टक्कर मारी, महिला की मौत तीन घायल

जावर 1 मार्च (फुरसत)। आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे इन्दौर भोपाल मार्ग पर जोरा ढाबा के सामने एक ट्रक क्रमांक एमपी. 09 केसी 7621 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सेमलीबारी से जागिर पिपलिया जा रही एक मोटर साईकिल सीडी 100 एमपी37 एम ए 5079 जिस पर 4 लोग सवार थे को टक्कर मार दी जिसमें मोटर साईकिल पर सवार जितेन्द्र सेंधव निवासी झालकी थाना इछावर घायल हो गया। तथा इसके साथ बैठी इसकी मौसी रामसभा बाई की मृत्यु हो गई तथा साथ बैठी रामसभा बाई की बेटी निशा मोना को चोंटे आई जिसे इलाज के लिये भोपाल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर लिया चालक फरार है।

Saturday, March 1, 2008

सीहोर में दिन दहाड़े रिंकू चौरसिया पर गोली चलाई, गंभीर हालत

भाईयों के आपसी विवाद का शिकार बना रिंकु, गले में लगी गोली, चिरायु में भर्ती
सीहोर 29 फरवरी (फुरसत)। दो भाईयों की आपसी रंजिश का शिकार भाजपा नेता नरेन्द्र चौरसिया के पोता रिंकु चौरसिया आज बन गया। जिसे सरेआम इंग्लिशपुरा मार्ग पर जहाँ वह अपने वाहन में बैठा था अचानक एक अज्ञात वाहन चालक ने आकर गोली मारी और वह आगे बढ़ गया। गोली सीधी रिंकु की गर्दन में लगी और वह वहीं पड़ गया। यहाँ अफरा-तफरी मच गई, रिंकु को चिरायु अस्पताल में रात खबर लिखे लाने तक आपरेशन चल रहा है, गोली गर्दन में फंसी हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिंकु चौरसिया अपने मित्र श्याम तिवारी के साथ इंग्लिशपुरा मार्ग पर था। यह अपने वाहन में त्यागी बिल्डिंग के पास भोपाल नाका की तरफ मुंह करके चार पहिया वाहन के अंदर ही बैठा था। दोनो मित्र आपस में बात कर रहे थे कि अचानक इनके वाहन के पास एक मोटर साईकिल आकर रुकी और उस पर सवार अज्ञात व्यक्ति ने बहुत फुर्ती के साथ रिवाल्वर निकाली और फायरिंग कर दी।
एक बहुत तेज फटाके जैसी आवाज यहाँ सुनाई दी तो लोगों ने आवाज तो सुनी लेकिन वह समझें कि शायद किसी का टायर फटा है या फिर कुछ और सामान की आवाज है लेकिन यह गोली सीधे कार में बैठे रिंकु चौरसिया के दाहिने तरफ कंधे के ऊपर गर्दन में जा धंसी थी और वह पीड़ा से छटपटाकर बेहोंश हो गया था।
जैसे ही यह सबको समझ आई कि आवाज गोली चलने की थी और गाड़ी में बैठा एक युवक रिंकु चौरसिया घायल हो गया है यहाँ अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में पुलिस भी यहाँ आ गई। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ से तत्काल भोपाल स्थानान्तरित किया गया रिंकु को चिरायु भोपाल में भर्ती कराया गया है। जहाँ खबर लिखे जाने तक उसका आपरेशन चल रहा है। इसकी गर्दन में गोली धंसी हुई है। इधर रिंकु के साथ बैठे श्याम तिवारी ने पुलिस को अस्पताल में यह बताया कि गोली संभवत: रिंकु पर नहीं बल्कि खुद उस पर चलवाई गई थी और गोली चलवाने का काम संभवत: उसके भाई राम तिवारी ने किया है। इस पर पुलिस ने दबाव डालकर राम तिवारी को बाल विहार मैदान के पास से पकड़ कर कोतवाली बैठा लिया है। छानबीन जारी
इधर देर रात रिंकु का आपरेशन पूर्ण होने की सूचना है रिंकु खतरे से बाहर है। fursat sehore

छात्रों के हित में मुख्यमंत्री की विजय संकल्प रैली स्थगित

सीहोर 29 मार्च (फुरसत)। भारतीय जनता पार्टी जिला सीहोर द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली जो की 1 मार्च शनिवार को होने वाली थी जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमति सुषमा स्वराज, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल होने वाले थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी एवं जिला प्रवक्ता भाजपा नरेश मेवाड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले भर के बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को पत्र द्वारा निवेदन किया था कि हमारी परीक्षाएं 1 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है। सहृदय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिला भाजपा सीहोर से आग्रह किया कि उक्त दिनांक को होने वाली विजय संकल्प रैली को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया जाये जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री के आग्रह का पालन करते हुए विजय संकल्प रैली स्थगित कर दी।

सीहोर में सूखा राहत कार्यो के लिए 36.52 लाख की स्वीकृति

सीहोर 29 फरवरी (फुरसत)। जिलाधीश ने सूखाग्रस्त तहसील सीहोर, आष्टा ओर नसरूल्लागंज में जरूरतमंदो को रोजगार मुहैया कराने तथा अधोसंरचना के सुदृढीकरण के लिए 36 लाख 552 हजार रुपयों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस सिलसिले में कलेक्टर द्वारा जारी कर दिए गए है। जारी स्वीकृति के मुताबिक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीहोर द्वारा दी गई तकनीकी स्वीकृति के अनुसार तहसील सीहोर की ग्राम पंचायत धामनखेड़ा में निस्तारी तालाब निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है । इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत धामनखेड़ा को क्रियान्वयन एजेन्सी बनाया गया है । इसी तरह तहसील नस.गंज. की ग्राम पंचायत लाड़कुई में तालाब गहरीकरण के लिए 13 लाख 59 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है और निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीहोर को क्रियान्वयन एजेन्सी बनाया गया है ।
इसी क्रम में तहसील आष्टा के 7 ग्रामों के निर्माण कार्यो के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीहोर द्वारा दी गई तकनीकी स्वीकृति के मुताबिक प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत तालाब पाल सुदृढीकरण के लिए ग्राम भटोनी के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम बापचा दोनिया के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम शम्भु खेड़ी, नवरंग पुर और ग्राम बमूलिया भाटी के दो-दो लाख रुपये, ग्राम मैना के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये तथा ग्राम भील खेड़ी में स्टाप डेम के दोनो ओर विस्तार कार्य के लिए एक लाख 44 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है । निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को क्रियान्वयन एजेन्सी बनाया गया है । जारी प्रशासकीय स्वीकृति की शर्तो में कहा गया है कि कार्य स्थल का बाकायदा मानचित्र तैयार कराया जाकर कार्य प्राक्कलन और प्रशासकीय स्वीकृति के मुताबिक कराए जायेंगे । निर्देश दिए गए है कि प्रदान की गई स्वीकृ ति से अधिक व्यय नही किया जाये । इस कार्य में मशीनों का उपयोग कतई नही किया जायेगा 7 मंजूर की गई राशि का 75 फीसदी भाग मजदूरी पर व्यय किया जायेगा । मजदूरी का भुगतान श्रम आयुक्त द्वारा कृषि नियोजन में लगने वाले अकुशल श्रमिकों के लिए निर्धारित दर पर किया जायेगा । राहत कार्य में मजदूरी का भुगतान टांस्क बेसेस पर करने की ताकीद की गई । मजदूरी के रूप में तीन किलो खाद्यान्न प्रति मानव दिवस तथा शेष मजदूरी का भुगतान नकद किया जायेगा । यह सुनिश्चित करने की ताकीद की गई है कि मजदूरी का भुगतान नियमित रूप से निर्धारित समयावधि में हो । भुगतान के दस दिनों से अधिक लम्बित रहने की दिशा में संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई की जायेगी । मजदूरों की सूची ओर भुगतान का विवरण पंचायत के दृश्य पटल पर चस्पा किया जायेगा । कार्य स्थानीय मजदूरों से कराने और कम उम्र के बाल श्रमिकों को रोजगार में नही लगाने की ताकीद की गई है। गौरतलब है कि जिले की तहसील आष्टा को सूखा प्रभावित तहसील घोषित किया गया है । जिसमें राज्य सरकार द्वारा राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए गए है। fursat sehore

जल संकट ने दी दस्तक जल स्त्रोत बंद होने लगे, एक मार्च से एक दिन छोड़कर पानी दिया जायेगा

जावर 29 फरवरी (फुरसत)। गर्मी शुरू होने के साथ ही नगर में भी जल संकट गहराने लगा है न.प. के जल स्त्रोत जिनसे नगर में पानी सप्लाई किया जाता है उनमें से अधिकांश का जल स्तर नीचे चला गया है इस कारण वह रूक रूक कर पानी देने लगे है जो चल रहे है उनका भी जल स्तर दिन प्रतिदिन घट रहा है नगर में अभी से पानी की गंभीर समस्या बनने लगी है । लोग अभी से पानी के लिये भटकने लगे है नगर में कोई कुंआ बावड़ी था तालाब भी नही जहां से लोग पानी ला सके लोगो का मानना है कि नगर में पानी की स्थिति अभी से गंभीर होने लगी है। तो आगे क्या होगा । मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि नगर में 33 हैंडपंप है जिनमें से करीब दस बंद हो गये जो चालू है उनके भी जल स्तर नीचे चले जाने के कारण वह भी रूकरूक कर पानी देने लगे है। कुछ ही हैडपंप ऐसे है जो अभी चल रहे है। इसके अलावा ग्यारह टयूवबेल है जिनमें मोटर डाली है इनमें भी थाने के पास के टयूबेल को छोड़ बाकी में पानी कम हो गया है। शर्मा ने बताया कि निकट भविष्य में जल संकट की समस्या को देखते हुए अभी से तैयारियां की जा रही है पानी के साथ ही बिजली कटोती भी समस्या बनी हुई है हमने विद्युत मण्डल अधिकारी को पत्र लिखकर न.प. के जल स्त्रोंत जिनसे पानी नगर में सप्लाई होता है। उनको कटोती से मुक्त किया जाये इसके अलावा जल संकट को देखते हुए निजि टयूबेलो के अधिग्रहण करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है नगर में जल संकट को देखते हुए एक मार्च से एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जायेगा । fursat sehore