Wednesday, November 5, 2008

6 नवम्बर को उमाश्री की चरनाल में आमसभा

सीहोर 4 नवम्बर (नि.सं.) भारतीय जनशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती 6 नवम्बर दिन गुरुवार समय 3 बजे चरनाल में एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगी। इस विशाल आमसभा में भाजपा के कुशासन का कच्चा चिटठा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार का अपने तेजस्वी भाषण से पोल खोलेगी। भारतीय जनशक्ति के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र सिंह मेवाड़ा नंदकिशोर पाटीदार, कमलेश राठौर एवं जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में चरनाल पहुंचकर सुश्री उमाभारती की विशाल आमसभा को सफल बनाऐं एवं भाजपा और कांग्रेस के कुशासन एवं भ्रष्टाचार की पोल से अवगत होंवे। अपीलकर्ताओं में कमलेश कुशवाह, कमलेश राठौर, श्याम चौरसिया, आशीष पचौरी, दिनेश पुष्पद, हेमंत राठौर, प्यारेलाल पाटीदार, पवन पाटीदार, सुरेन्द्र सिंह लोधी, विनय मालवीय, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, उत्तम सिंह चौहान, संतोष गौड, मुकेश पटेरिया, अशोक राठौर, नरेन्द्र पाटीदार, नारी शक्ति रमीला परमार, उर्मिला लोवानिया, बबली शुक्ला, फूलकुंवर बाई आष्टा, शीतल, सृष्टि राठौर, ज्योति पाण्डे, कृष्णा खरे, सुधा पाण्डे इत्यादि।