Saturday, November 8, 2008

अंतिम दिन 54 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए

सीहोर 7 नवम्बर (नि.सं.)। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन आज कुल 54 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह अब जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या 88 हो गई है। विधानसभा क्षेत्र इछावर में 31, सीहोर में 22, बुधनी में 16 और आष्टा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 19 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

आज अंतिम दिन सात नवम्बर को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र इछावर में आज 19 अभ्यर्थियों  प्रस्थापक द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए जिनमें बलवीर सिंह आ. अर्जुन सिंह ग्राम गोडीगुराड़िया निर्दलीय, श्रीमती कस्तूरी बाई पत्नी करण सिंह ग्राम जमोनिया हटेसिंह भाजपा, अमरसिंह आ. बिहारी ग्राम अलाहादाखेड़ी निर्दलीय, बलवीर लोहट आ. झबूलाल दुर्गानगर भोपाल निर्दलीय, डॉ. बलवीर तोमर आ. रामसिंह जाहगीरपुरा भा.रा.कांग्रेस, करणसिंह आ.कन्हैयालाल ग्राम जमोनिया हटेसिह भाजपा, सलीम खां आ. सुल्तानखां ग्राम खजूरी तहसील कालापीपल निर्दलीय, रामनारायण आ. घासीराम इछावर निर्दलीय, श्रीमती रमीला परमार पत्नी रामनारायण परमार सीहोर भाजश, रामसिंह आ.चैनसिंह ग्राम मोगरा निर्दलीय, अभय कुमार मेहता आ.महेन्द्र प्रताप इछावर निर्दलीय, मोहनसिंह आ. रामप्रसाद ग्राम खारी तहसील सीहोर समता पार्टी, ज्ञानसिंह आ. सवाईसिंह ग्राम महोडिया निर्दलीय, सुमेरसिंह धनसिंह ग्राम ढाबलामाता निर्दलीय, करण सिंह आ. रामसिंह ग्राम गुडभेला निर्दलीय, कैलाश बनवारी आ.घासीराम ग्राम आर्या निर्दलीय, कमल सिंह आ. हेमराज सिंह कचनारिया आष्टा लोक जनशक्ति पार्टी, बाबूखां हिम्मतखां ग्राम बकतल निर्दलीय और  अनिल प्रेमनारायण इछावर निर्दलीय शामिल है।

      विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सीहोर में आज 16 अभ्यर्थियों  प्रस्थापक द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए जिनमें सुदेश राय आ.स्व. गेन्दालाल राय सीहोर भा.रा.कांग्रेस, राकेश राय आ.स्व. गेन्दालाल राय सीहोर भा.रा.कांग्रेस, ओमदीप सिंह आ.बुध्दासिंह सीहोर भा.रा.कां. मुश्ताक आ. मुख्तार इंग्लिशपुरा निर्दलीय, मोरसिंह आ.भागरती छतरपुरा चरनाल निर्दलीय, राजेन्द्र आ.ज्ञानसिंह गोविन्दपुरा भोपाल रिपब्लिकिंग पार्टी आफ इंडिया, नौशाद खां आ.  श्री अहमद खां सीहोर समाजवादी पार्टी, जफरखां आ. अहमदखां मुगीसपुर निर्दलीय, किशोर सिंह आ.राम प्रसाद धन खेड़ी निपानिया गोंडवाना मुक्ति सेना, दामोदर राय आ. चुन्नीराय कस्बा सीहोर भा.रा. कां. कृष्णकांत हुकुमसिंह सीहोर बसपा, गौरव महाजन आ. सुदर्शन महाजन भाजश, दुलीचंद आ. श्री मंगलदीन राहूल नगर भोपाल बसपा, राजेन्द्र आ.रामेश्वर गंगा आश्रम सीहोर निर्दलीय, रमेश चंद आ. हीरालाल बरखेडा हसन भाजपा तथा सलीम खां आ. करीम खां छावनी सीहोर निर्दलीय शामिल है।

      इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आष्टा में आज 9 अभ्यर्थियों  प्रस्थापक द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए जिनमें कैलाश बनवारी लोक जनशक्ति पार्टी, विश्राम सिंह गुराडिया वर्मा भाजपा, रघुनाथ सिंह मालवीय भाजपा  निर्दलीय, लक्ष्मण पन्नालाल निपानियाकला माकपा,  बापूलाल आ. घासीराम मालवीय बसपा,  जोरावर सिंह आ.  पूरनसिंह सिद्दीकगंज प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी,  हेमन्त कुमार आ.दामोदर दास सीहोर निर्दलीय  कांग्रेस, सेवाराम आ. देवाजी डोडी निर्दलीय और शांतिलाल आ.भागीरथ किलेरामा फतेहपुर भाजपा शामिल है।   

      इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में आज 10 अभ्यर्थियों  प्रस्थापक द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए जिनमें सुमेर सिंह आ.राधेलाल ग्राम बालागांव नसरूगागंज गौंडवाना मुक्तिसेना,  मनोज कुमार आ. मोतीलाल खुरई सागर बसपा, रामसिंह आ. हरिराम ग्राम खेरी रेहटी सीहोर लोक जनशक्ति पार्टी, कैलाश सिंह मलाजपुर नसरू ल्लागंज निर्दलीय,शिवराज सिंह आ. प्रेमसिंह ग्राम जैत बुधनी भाजपा, शिवशंकर पटेरिया आ. दीनानाथ पटेरिया भोपाल भाजश, अब्दुल जब्बार आ. चंदूखां विदिशा निर्दलीय, हनुमान प्रसाद द्विवेदी आ. रामाआसरे द्विवेदी गषि नगर भोपाल भाजश, रामेश्वर दयाल आ.किशनलाल गंज सीहोर गौंडवाना गणतंत्र पार्टी तथा आनंद कुमार निषाद आ. वासुदेव भेल भोपाल सपा शामिल है। आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था इस दिन कुछ ऐसे अभ्यर्थियों द्वारा भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए जिनके द्वारा इससे पूर्व भी पर्चे भरे जा चुके थे।