Thursday, October 16, 2008

रागिनी राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम आई


              सीहोर 15 अक्टूबर (नि.सं.)। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में आयोजित भवभूति समारोह में रागिनी शर्मा ने श्लोक गायन प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अखिल भारतीय स्तर की यह प्रतियोगिता में संस्कृत ग्रंथों के प्रसिध्द लेखक आचार्य भवभूति की रचनाओं पर आधारित थी।

      रागिनी वर्तमान में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान भोपाल में प्राक्शास्त्री कक्षा की छात्रा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों में रागिनी सबसे छोटी उम्र की प्रतियोगी थी। रागिनी प्रेस फोटोग्राफर राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु की पुत्री हैं।