Thursday, October 16, 2008

धुंआ उड़ाने पर 400 का जुर्माना

      आष्टा 15 अक्टूबर (नि.सं.)। 2 अक्टूबर से सार्वजनिक स्थानों, शासकिय कार्यालयों में धुम्रपान वर्जित कर दिया गया है। धुम्रपान वर्जित होने के बाद भी न्यायालय परिसर में देवकरण सिंह पुत्र श्याम सिंह इछावर निवासी धुम्रपान करता हुआ पाया गया तब पुलिस ने उसे पकडक़र तहसीलदार श्री बिहारी सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं आज न्यायालय तहसील परिसर में सोहन सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी डाबरी धुम्रपान करता पाया गया इसे भी तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। यहाँ इन दोनो पर 200-200 रुपये का जुर्माना ठोंका गया। और इस प्रकार इन दोनो को धुंआ उड़ाना महंगा सौदा साबित हुआ। आष्टा तहसील में इस प्रकार के जुर्माने के यह पहले प्रकरण हैं।