Saturday, August 23, 2008

कांग्रेस देगी 23 अगस्त को धरना, 25 को सीहोर बंद

सीहोर 22 अगस्त (नि.सं.) जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। गौरतलब है कि नपा अध्यक्ष पद से राकेश राय को प्रदेश की भ्रष्ट, निकम्मी एवं जनविरोधी सरकार द्वारा हटाए जाने से कांग्रेस जनों के साथ आम नागरिकों को भी गहरा आक्रोश है। 23 अगस्त को धरना एवं 25 अगस्त को सीहोर बंद का आव्हान होगा।
म.प्र. में सत्ता पर काबिज भाजपा तीन मुख्यमंत्री देकर स्वयं तो भ्रष्टाचार में डूबी हुई है साथ ही भाजपा संगठन की गुटबाजी का शिकार है, प्रदेश में विकास तो भाजपा ने कराया नहीं अब विधानसभा चुनाव नजदीक है तो राज्य की भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नेताओं को झूठे मामले में फंसाने पर उतारू हो गई है। इसी श्रृंखला में नपाध्यक्ष पद से राकेश राय को हटाया गया है कांग्रेस इसकी निंदा करती है और आंदोलन के माध्यम से लोगों से बात का आग्रह करेगी कि वह भाजपा को उखाड़ फेंके। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी 23 अगस्त को समस्त कांग्रेसजन दोपहर बारह बजे सीहोर टाकीज चौराहे पर धरना दिया जाएगा। इस धरने में सभी कांग्रेसजनों से शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता राधाबल्लभ गुप्ता, धर्मप्रकाश राठौर, जफरलाला, रिजवान पठान, ओमप्रकाश राठौर, सुरेश साबू, अक्षत कासट, महेन्द्र सिंह अरोरा, पवन राठौर, राहुल यादव, आशीष गेहलोत, दिनेश भैरवे, अनिल मिश्रा, महेश दुबे, सतीश दरोठिया, रामप्रकाश चौधरी, मुकेश ठाकुर, जलज छोकर, शंकर खरे, संजय सोनी, राहुल कोठारी, मुकेश खत्री, नरेन्द्र खत्री, सुरेन्द्र राठौर, मो. अयैया, राजेश मेवाडा, नरेश राय, घनश्याम यादव, राजीव गुजराती, चेतन दर, वरुण शर्मा, राशिद मंसूरी, दिनेश सिरोलिया सहित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, भाराछासं जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं जिला कांग्रेस प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता मृदुलराज तोमर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी कांग्रेसजनों ने राज्य की भाजपा सरकार की मनमानी की आलोचना की तथा यह भी निर्णय लिया की सरकार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन अब जन आंदोलन बनेगा। 25 अगस्त को सीहोर बंद का आव्हान है।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।