Tuesday, July 8, 2008

मुख्यमंत्री की अर्थी निकालकर कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी

आष्टा 7 जुलाई (नि.सं.)। म.प्र. युवक कांग्रेस सचिव हरपाल ठाकुर की अगुवाई में आष्टा शहर कांग्रेस अध्यक्ष भैया एमपी, अध्यक्ष जितेन्द्र शोभाखेड़ी, घनश्याम जांगड़ा, जितेन्द्र ठाकुर, महेन्द्रा टीपाखेड़ी, पुनीत तिवारी, महेश मूंदीखेड़ी के साथ अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अर्थी निकालकर थाने का घेराव करने के दौरान पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आष्टा थाने में हिरासत में लिया गया। उपरोक्त अवसर पर हरपाल ठाकुर ने कहा कि विगत दिवस बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जो हिंसा का तांडव इन्दौर सहित पूरे प्रदेश में मचाया गया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण इन्दौर पहुँचे तब उन्हे इन्दौर शहर में जाने से रोककर हिरासत में लिया गया क्योंकि म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह डर था कि अगर यह लोग पीड़ित परिवारों से मिलेंगे तो भाजपा के द्वारा मचाये गये उत्पात की कलई खुल जायेगी। हरपाल ठाकुर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री निवास के सामने म.प्र.विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष श्रीमति जमुना देवी कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही थीं। हरपाल ठाकुर ने कहा कि शिवराज सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है और प्रदेश की जनता जल्द ही भ्रष्ट, निकम्मी एवं गुण्डों की सरकार को उखाड़ फेकेगी। उपरोक्त अवसर पर हरपाल ठाकुर, भैया एमपी, जितेन्द्र शोभाखेड़ी, घनश्याम जांगड़ा, जितेन्द्र ठाकुर, महेन्द्र टीपाखेड़ी, पुनीत तिवारी, महेश मूंदीखेड़ी, गोविंद सोनी, रशीद खां, अमजद पठान, अभय ताम्रकार मेजर, रोहिल वेदमूथा, भूपेन्द्र सेंधव, सुरेन्द्र टीपाखेड़ी, गौरव परमार, महेन्द्र परमार, मान सिंह ठाकुर आमला, अनूप कचरु, जाहिद गुड्डू, निर्मल देशलहरा, विजेन्द्र ठाकुर, जीवन सिंह ठाकुर, खालिद पठान, अमीन खां, हनीफ खां, नोशे भाई, खालीद खां इदरीस मंसूरी, सनव्वर भाई, अरविन्द गुप्ता, शैलेन्द्र पटेल, छोटू भाई, धर्मेन्द्र ठाकुर, शेख रईस, जगदीश चौहान, सुनील कटारा, आनंद परमार, एलकार राजपूत, दिग्विजय सिंह राजपूत, योगेन्द्र ठाकुर आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे। टीआई अतीक खान ने फुरसत को बताया कि 71 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा किया। सभी को धारा 151, 107, 116 में गिरफ्तार कर छोड़ा गया।