Wednesday, July 9, 2008

चिकित्सालय में व्यवस्थाएं रही ठप्प, स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु

सीहोर 8 जुलाई (नि.सं.)। सीहोर जिला चिकित्सालय सीहोर में म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर लंबित मांगों के निराकरण के समर्थन में अनिश्चित काल के लिये जिला चिकि. के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। कर्मचारी साथियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता विक्रम सिंह ठाकुर उप प्रांत अध्यक्ष म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, आर.पी. शुक्ला, अध्यक्ष म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला सीहोर एवं सचिव हिम्मत सिंह वर्मा एवं श्रीमति ट्रेसा विश्वकर्मा अध्यक्ष नर्सिंग सिस्टर द्वारा लंबित मांगों के निराकरण होने तक हड़ताल जारी रखने का आव्हान किया है। उक्त हड़ताल में के.वी. वर्मा, राजेन्द्र पाराशर, अरुण जावरिया, प्रभात सिंह चौहान, सुशीला सोनी, राजेन्द्र राठौर, राजेन्द्र शर्मा, प्रहलाद, दुलीचंद राय, रमेश बोयत, राय सिंह ठाकुर, ब्रजमोहन, कमल सिंह ठाकुर, अशोक जायसवाल, पी.एस. परमार, पी.एस. मालवीय, जफर कमाल कादरी, बेघलाल विश्वकर्मा, रसीद खां, अजीज खां, गेंदालाल राय, नरेश यादव, फरीदा बाई, रामकली बाई एवं समस्त कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय प्रांगण में मांगों के समर्थन में निराकरण हेतु नारेबाजी की तथा मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर अडिग रहने का संकल्प लिया। इस हड़ताल को दाई, जनस्वास्थ्य रक्षक, आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रबल समर्थन दिया गया है।