Friday, February 15, 2008

श्रीराम मंदिर में महाआरती का आयोजन

सीहोर 13 फरवरी (फुरसत)। राजपूत समाज ट्रस्ट द्वारा 14 फरवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है जो कि 13 फरवरी दिन बुधवार प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होकर अगले 14 फरवरी को समाप्त होगा, तत्पश्चात हवन व दिन में 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया है।
समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से रामायण पाठ व महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील समाज के अध्यक्ष गोविन्द सिंह सिसोदिया, बाबू सिंह चौहान, प्रेमनारायण सिंह, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, डॉ. राजेन्द्र सिंह, राम सिंह चौहान, कु.नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्रीमति गायत्री चौहान, डॉ. प्रहलाद सिंह सोलंकी, डा. किशोर सिंह, अजीत सिंह सिंहल, विक्रम सिंह सिसोदिया, त्रिलोचन सिंह एवं देवेन्द्र कुमार सोलंकी ने की है। fursat sehore