Saturday, June 7, 2008

नशे में धुत सैनिक ने फिर अस्पताल में लट्ठ घुमाकर कईयों को घायल किया

सीहोर 4 जून (नि.सं.)। कल रात फिर एक अचानक अस्पताल में तैनात एक नगर सैनिक ने आव देखा न ताव लट्ठ घुमाना शुरु कर दिया। रात यह खा-पीकर बहक जाता है और फिर यहाँ आये हुए भोले-भाले लोगों से सीधे मारपीट करता है। इसका तरीका ए वारदात कुछ ऐसा है कि कई लोग कल रात घायल हो गये। यहाँ तनाव का वातावरण भी बन गया।
जिला चिकित्सालय में रात होने अत्याधिक संवेदनशीलता का वातावरण बन जाता है। यहाँ लगातार दुर्घटनाओं के मामले आने लगते हैं, उस समय व्यवस्थाएं वैसे ही बहुत कम रहती है, आये दिन रात के समय किसी न किसी बात पर तनाव की स्थिति बन जाती है, इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व लोकप्रिय जिला पुलिस अधीक्षक ए.के. सिंह के समय यहाँ एक पुलिस चौकी स्थाई रुप से बनवा दी गई थी जिसे रोगी कल्याण समिति ने नया स्वरुप भी दे दिया है लेकिन यहाँ पर तैनात किये गये कुछ कर्मी किसी काम के नहीं है।
रात के समय अक्सर एक नगर सैनिक जब यहाँ रहता है तो वह खा-पीकर जब तैयार होता है तो ऐसी अवस्था में हो जाता है कि फिर उसे कुछ सूझ समझ नहीं पड़ती। अक्सर वह लट्ठ घुमा दिया करता है। कल रात एक आये मरीज के परिजन पर आव देखा न ताव सीधे लट्ठ घुमा दिया। इसका कहना था कि यहाँ चोरियाँ हो रही हैं चलो रे सब बाहर निकलो, चाहे जो आ जाता है। इस नगर सैनिक ने रात सो रहे मरीजों के परिजनों को भी बाहर निकाल दिया। कुछ लोग घायल भी हो गये। अच्छा हो पुलिस विभाग जिला चिकित्सालय जैसे संवेदनशील स्थान पर कोई गंभीर प्रकृति व्यक्ति नियुक्त करे।

महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकली, अनेक जगह हुआ स्वागत

आष्टा 6 जून (नि.प्र.)। रणवीर महाराणा प्रताप जयंती पर आज आष्टा में पहली बार गेहलोत-मेवाड़ा-राजपूत समाज के तत्वाधान में युवा रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकली । शोभायात्रा का पूरे नगर में स्थान -स्थान पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
शोभायात्रा मानस भवन आष्टा से प्रारंभ हुई जो गल चौराह, बुधवारा, परदेशीपुरा, पुरानाबस स्टेण्ड, सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, सिकन्दर बाजार, गंज, सुभाष चौक होते हुए मानस भवन पहुंची यहां पर विशेष कार्यक्रम, आये अतिथियों का स्वागत सम्मान आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुए। महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आज अतिथि के रूप में केदारसिंह मण्डलोई, नाहरसिंह मेवाड़ा, फूलसिंह मेवाड़ा, विधायक केदारसिंह मेवाड़ा, जसवंतसिंह मेवाड़ा, लोकेन्द्र मेवाड़ा, राजेन्द्र सिंह मण्डलोई, चन्दरसिंह मेवाड़ा, हरिसिंह मेवाड़ा, वीरभान सिंह मेवाड़ा, जीवनसिंह मण्डलोई, लक्ष्मण सिंह मेवाड़ा, मोरसिंह मेवाड़ा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह समिति में सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया । आज निकली विशाल शोभायात्रा में उौन से आई शाही बग्गी, ठोल, डी.जे.साउन्ड, प्रताप की झांकी, बैन्ड, अश्व आदि आकर्षक के केन्द्र था । शोभायात्रा का हिन्दू उत्सव समिति, भाजपा, प्रसया, कांग्रेस, जागड़ा समाज, आटा फुटवाल क्लब, मार्केटिंग सोसायटी, विजय दशमी उत्सव समिति, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, स्वर्णकार समाज, खंडेलवाल परिवार, घनश्याम मित्र मंडली, सहित अनेको संगठनों ने मंच बनाकर स्वागत सत्कार सम्मान किया । जुलुस में पुरी आष्टा तहसील के ग्राम-ग्राम से आये मेवाड़ा समाज के बंधु बड़ी संख्या में शामिल थे, चुनावी वर्ष होने के कारण अनेको दलो के नेतागण भी शामिल थे । मेवाड़ा राजपूत समाज की और से आयोजन समिति के अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा ने सभी नागरिकों, नेताओं, संगठनों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उक्त शोभायात्रा का स्वागत किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया । महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा में आज देवीसिंह परमार, भाजपा अध्यक्ष ललित नागौरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जगदीश पटेल, शेषनारायण मुकाती, धरमसिंह आर्य, संतोष झंवर, पत्रकार सुशील संचंती, नरेन्द्र गंगवाल, प्रकाश पोरवाल, मुकेश बड़जात्या, पप्पू भाई, शंकरलाल डाबरी, सवाईमल वोहरा, विनोद पटेल, प्रकाश वोहरा, मदन लाल भूतिया, कालू भट्ट, जगदीश खत्री, कन्हैयालाल गेहलोत, घनरूप मल जैन, तारिक मेहमूद, टेलर अजय भाई उमेश शर्मा, माखन कुशवाह, अनिल भाटी, विशाल चौरसिया, नर्बदा प्रसाद मालवीय, शैलेष राठौर, हरिसिंह मेवाड़ा, कृपालसिंह ठाकूर, गोविन्द चौहान, सहित अनेकों को नागरिकों ने बनाये गये मंचोें से मेवाड़ा समाज के प्रमुखों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया ।

तंत्र-मंत्र में थी खाकी वर्दी शामिल, पुलिस का चेहरा हुआ उजागर, लूट काण्‍ड पर एक नजर

आष्टा 5 जून (नि.प्र.)। दो दिन पूर्व एक योजना के अनुसार तंत्र-मंत्र के माध्यम से आष्टा थाने के अर्न्तगत आने वाले ग्राम अरोलिया निवासी शंकरलाल पाटीदार को अपने कब्जे में कर उससे एक लाख रुपये कबाडने नही लाने पर उसे फंसाने के मामले में आष्टा पुलिस को इस मामले में दो लोगों से की गई पुछताछ में जो जानकारी मिली है उसमें शाजापुर जिले की पुलिस के चार खाकी वर्दी वालो का इस तंत्र-मंत्र के मामले में शामिल होने की बात सामने आई है । इन चारों पुलिस वालों में एक का नाम ओम एवं एक का सरनेम तिवारी है सामने आया है । इनके मोबाइल नम्बर भी मिले है तथा ये दोनो खाकी वर्दी में तंत्र-मंत्र स्थल पर एवं दो इनके साथी सादी वर्दी में उपस्थित थे । इस संबंध में तंत्र-मंत्र के माध्यम से शंकरलाल पाटीदार से एक लाख रु पये खेचने नही देने पर उसे फंसाने के मामले में पुलिस ने रमेश नाथ निवासी पुआडिया जो अभी खजुरिया जावर में रह रहा है एवं डोडी निवासी शफी के बयान लिये है । उन्होनें इस मामले में चार पुलिस वाले भी साथ थे के बारे में बताया है । पुलिस अब इस पूरे मामले में और गहराई में जाने मं जुटी है। इस संबंध में एसडीओपी मनुव्यास ने बताया कि रमेश एवं शफी के बयान में पुलिस के चार कर्मी तंत्र-मंत्र स्थल पर आरोपियों की योजना में शमिल थे इसकी सूचना शाजापुर एस.पी. को दे दी गई है । अन्यों से पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी मनु व्यास ने बताया की इस संबंध में शाजापुर एसपी को भी पत्र लिखा जा रहा है।

बिजली गिरी दो मृत

सीहोर 6 जून (नि.सं.)। जिले के थाना कोतवाली थाना क्षैत्र में दो वृद्धों की अकाल मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अर्न्तगत आने वाले ग्राम भैसाखेड़ी निवासी 50 वर्षीय छगन लाल आ. हीरालाल एवं नोनी खेड़ी गोसाई निवासी 50 वर्षीय चैनसिंह आ. भोलाराम सिलावट की गत दिनों ग्राम बड़नगर भीगा ग्वाला का खेत पर काम करते समय अकाशीय बिजली गिरने से दोनो की मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । उधर दोराहा थाना अर्न्तगत ग्राम दुपाड़िया दांगी निवासी लक्ष्मीनारायण की 23 वर्षीय पत्नी कांतीबाई को गत दिनों जहरीला पदार्थ सेवन से तथा श्यामपुर निवासी 40 वर्षीय रमेश आ. रामलाल मीणा को जलने से उपचार हेतू हमीदिया अस्प. भोपाल दाखिल कराया गया था जहां पर इनकी मौत हो गई ।

सड़क हादसे में एक घायल

सीहोर 6 जून (नि.सं.)। जिले के थाना मण्डी अर्न्तगत हुये एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया । पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों न्यू क्रिसेन्ट होटल के सामने बायपास इन्दौर भोपाल राजमार्ग पर टैक्सी क्रमांक एमपी-04-टी-9319 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये स्कार्पियों क्रमांक एमपी-17-ए-4319 में टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप स्कार्पियों में सवार राजकुमार पटेल आ. भगवान दास पटैल निवासी पंडापुरा सागर को चोट आई जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतू अस्प. में दाखिल कराया गया है ।

तेज आंधी पर टापरी महिला पर गिरने से मृत्यु

इछावर 6 जून (नि.प्र.)। इछावर थाना क्षैत्र में बीती रात ग्राम गादिया में चैतराम कोरकू की 35 वर्षीय पत्नी ममता बाई की लकड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ममताबाई अपनी टापरी में सो रही थी तभी तेज आंधी चलने से उसकी टापरी गिर पड़ी और टापरी में लगी लकड़ी उसकी छाती पर आ गिरी जिससे उसकी मौत हो गई ।

बिजली गिरी दो मृत

सीहोर 6 जून (नि.सं.)। जिले के थाना कोतवाली थाना क्षैत्र में दो वृद्धों की अकाल मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अर्न्तगत आने वाले ग्राम भैसाखेड़ी निवासी 50 वर्षीय छगन लाल आ. हीरालाल एवं नोनी खेड़ी गोसाई निवासी 50 वर्षीय चैनसिंह आ. भोलाराम सिलावट की गत दिनों ग्राम बड़नगर भीगा ग्वाला का खेत पर काम करते समय अकाशीय बिजली गिरने से दोनो की मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । उधर दोराहा थाना अर्न्तगत ग्राम दुपाड़िया दांगी निवासी लक्ष्मीनारायण की 23 वर्षीय पत्नी कांतीबाई को गत दिनों जहरीला पदार्थ सेवन से तथा श्यामपुर निवासी 40 वर्षीय रमेश आ. रामलाल मीणा को जलने से उपचार हेतू हमीदिया अस्प. भोपाल दाखिल कराया गया था जहां पर इनकी मौत हो गई ।

Friday, June 6, 2008

पालिका में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कानाफूसी कर रहे पार्षद...

सीहोर 5 जून (नि.सं.)। नगर पालिका के कुछ पार्षदों के बीच इन दिनो कानाफूसी चल रही है कि किसी तरह अविश्वास प्रस्ताव लाया जाये। इसकी गणित कहाँ से चल पड़ी है ? कौन चला रहा है ? या सिर्फ बात उड़ाई जा रही है ताकि दबाव बनाकर अपना काम निकाला जा सके और पानी का भुगतान कराया जा सके यह तो स्पष्ट नहीं कहा जा सकता लेकिन अविश्वास की कानाफू सी में उन 13 भाजपाई पार्षदों को भी जोड़ा जा रहा है जो पिछले दिनों उनकी भाजपा संगठन से नाराज हो गये थे। अविश्वास प्रस्ताव की बात कांग्रेस-भाजपाई मिलकर कैसे कर सकते हैं हालांकि यह एक यक्ष प्रश् है लेकिन फिर कुछ पार्षदों ने यह अफवाह फैलाने का कार्य जारी रखा हुआ है। देखते हैं इनकी यह बात कब तक सच होती है।
नगर पालिका में इन दिनों कुछ पार्षदों के बीच घमासान मचा हुआ है। उनका कहना है कि हमारे वार्ड में कम रुपयों का काम हुआ है दूसरों के यहाँ यादा रुपये दे दिये गये हैं। यूँ लिख-पढ़त में काम एक सा होता है लेकिन यदि दूसरे वार्ड में उसी काम का भुगतान यादा रुपये का बन जाता है तो फिर उस भुगतान पर सभी की हाय लगना शुरु हो जाती है ? ऐसा क्यों होता है इस समझाने की आवश्यकता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में अध्यक्षीय परिषद के पार्षदों ने जहाँ अध्यक्ष जी से नाराजगी दिखाई वहीं पिछले दिनों भाजपा के 13 पार्षदों ने भी काम नहीं हो पाने को लेकर खुद के संगठन से नाराजगी जाहिर कर दी थी।
हालांकि 13 और 5 हजार 18 होते हैं जो कुल 35 पार्षदों के आधे से यादा हैं लेकिन यह आंकड़ा किसी अविश्वास प्रस्ताव के लिये पर्याप्त नहीं बैठ सकता। और फिर यह भी नहीं जा सकता कि आखिर अविश्वास प्रस्ताव की यह बात किन पार्षदों के लिये बताई जा रही है।
कुल मिलाकर इन दिनों नगर पालिका के कुछ ऐसे पार्षद हैं जो स्पष्ट रुप से यह कह रहे हैं कि अविश्वास प्रस्ताव की तैयारियाँ जोरदार ढंग से चल रही है और इसके लिये दोनो ही प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की गुपचुप मोहर लग चुकी है। इस तरह की बात करने वाले पार्षदों का कहना है कि बस कुछ ही दिनों खेल पूरा हो जायेगा और लोग स्तब्ध रह जायेंगे की यह क्या हुआ !
हालांकि एक विचारणीय प्रश् यह है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी और राकेश राय के संबंध अच्छे हैं तो फिर सीहोर के वो कौन-से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है जो पचौरी को नाराज करने की हिमातकत करते हुए पार्षदों को इस तरह के काम करने के लिये प्रेरित कर रहे हैं जबकि हाल ही में राकेश राय को कांग्रेस में सार्वजनिक मंच से शामिल कर लिया गया है। रही बात भाजपा की तो वो ऐसे मामले में निश्चित ही प्रसन्न रहेगी लेकिन आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए ही भाजपा भी निर्णय लेगी। देखते हैं बारम्बार कुछेक पार्षदों द्वारा अविश्वास की बात उड़ाने के पीछे का मकसद क्या है ? क्यों वह ऐसी बात उड़ा रहे हैं ? क्या उनका कोई भुगतान अटका पड़ा है जो अध्यक्ष पर दबाव डालकर निकलवाना चाहते हैं ? या फिर कोई बात है अथवा वाकई में ऐसा कोई घटनाक्रम भाजपा पार्षदों के समर्थन से चल रहा है यह तो समय ही बतायेगा।

पुलिस कप्तान कुर्लीखुर्द पहुँचे

आष्टा 5 जून (नि.सं.)। लगभग 13 दिन पहले सिध्दिकगंज थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम कुलीखुर्द में एक 14 वर्ष के बालक को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। उक्त बालक घटना के एक दिन पूर्व घर से लापता था। घटना के 13 दिन बाद आज जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, एसडीओपी मनु व्यास, सिध्दिकगंज थाना प्रभारी एस.एन.पाण्डे के साथ घटना ग्राम पहुँचे। वहाँ पर उन्होने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक बालक के परिजनों से भी चर्चा की तथा अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को आरोपियों तक पहुँचने के लिये तथा उक्त अंधी हत्या का पर्दाफाश करने के संबंध में विशेष दिशा निर्देश एवं कुछ प्रमुख बिन्दुओं पर जांच करने के निर्देश दिये। देखना है कि उक्त बालक के हत्यारे पुलिस के हत्थे कब तक चढ़ते हैं।

विभिन्न सड़क हादसों में 1 मृत 15 घायल

सीहोर 5 जून (नि.सं.)। जिले के विभिन्न थाना क्षैत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई वही अन्य 15 लोग घायल हो गये । पुलिस ने सभी मामले कायम कर लिये है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सीहोर, इछावर मार्ग पर डाक पुलिया के समीप जमोनिया हटेसिंह से सीहोर आ रहे सुरेश कुमार, मनीष वर्मा, एवं कृपाल की बाइक में अज्ञात बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप 30 वर्षीय मनीष वर्मा की मौत हो गई तथा सुरेश कुमार व कृपाल घायल हो गये जिन्हें जिला चिकित्सालय सीहोर में उपचार हेतू भर्ती कराया गया है ।
इसी प्रकार आज सुबह न्यू मार्केट होटल के समीप वायपास मार्ग पर स्कार्पियों क्रमांक एमपी-15-ए-4819 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इंडिका क्रमांक एमपी-04-टी-9319 में टक्कर मार दी । परिणामस्वरूप इंडिका में सवार भोपाल निवासी सूरज, राजेन्द्र, जोहर, सतीश घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के लिये रेफर कर दिया गया ।
इसी प्रकार राजमार्ग स्थित लालाखेड़ी के समीप आष्टा तरफ से आ रही मारूती क्रमांक जीजे-6के-3638 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये खड़े ट्राला से टकरा दिया परिणाम स्वरूप मारूती चालक सुनील पटेल व उसमें सवार सुरेश सिंह, जयराम घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतू सीहोर अस्प. में दाखिल कराया गया है ।
इधर दोराहा क्षैत्र में चरनाल रोड स्थित बमूलिया के समीप पड़ियाला तरफ से बाइक क्रमांक एमपी-37-बीए-4921 पर आ रहे चन्दर व भगवत सिंह की बाइक में विपरित दिशा से आ रहे बाइक क्रमांक एमपी-04-एनटी-1810 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये टक्कर मारकर घायल कर दिया चन्दर व भगवत सिंह को एल.बी.एस. अस्प. भोपाल में इलाज हेतू भर्ती कराया गया है ।
उधर नसरूल्लागंज क्षैत्र में इन्दौर रोड नस.गंज. क समीप अपनी दुकान के सामने पैदल धूम रहे 50 वर्षीय कल्लूराम को मारूती क्रमांक एमपी-09-जी-045 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल कर दिया घायल कल्लूराम को उपचार हेतू भोपाल रेफर किया गया है।
इधर आष्टा थाना क्षैत्र में इन्दौर भोपाल राजमार्ग पर अमलाहा फार्म के समीप इन्दौर तरफ से आ रही इंडिका क्रमांक एमपी-09-एचई-9075 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रोड किनारे पेड़ से टकरा दी। परिणाम स्वरूप इंडिका में सवार इन्दौर निवासी रमेश व कृष्ण कुमार वर्मा घायल हो गये । इधर कोतवाली थाना क्षैत्र में आज सुबह मधुवन डाबे के समीप महेन्द्र टै्रक्टर लाल रंग के चालक ने मंत्री पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भरवाकर आ रहे याम्हा क्रमांक एमपी-04-जेड-7796 में टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप महोड़िया मण्डी निवासी देवीसिंह घायल हो गया । जिसे उपचार हेतू सीहोर अस्प. में भर्ती कराया गया ।

तीन की अकाल मौत

सीहोर 5 जून (नि.सं.)। जिले के रेहटी, नस.गंज. एवं इछावर थाना क्षैत्र में दो युवक सहित तीन लोगों की अकाल मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी क्षैत्र के आवास कालोनी निवासी 50 वर्षीय रामनाथ आ. मूलचन्द्र धोसी को बिजली का करंट लगने से तथा नसरूल्लागंज क्षैत्र के ग्राम पाचौर हाल-नसरूल्लागंज निवासी 19 वर्षीय मोनू उर्फ भूपेन्द्र आ. स्व. कैलाश विश्वकर्मा की फांसी लगाने से तथा इछावर थाना क्षैत्र के ग्राम गऊखेड़ी निवासी 35 वर्षीय मांगीलाल आ. रेवाराम अजा. की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई ।

दो चंदन के पेड़ काटे, शंका में दो के नाम लिखाये

आष्टा 5 जून (नि.प्र.)। 3-4 जून की रात्रि में आष्टा थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम दोनीया के कृषक रमेश खाती आ. खुशीलाल खाती के खेत पर दो चन्दन के पेड़ काट कर ले जाने की रिपोर्ट की है । रमेश खाती ने इस संबंध में संदेह में खोयरा ग्राम के रहने वाले खलील मेवाती एवं सिद्धूलाल बलाई के नाम लिखाये है पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

शासकीय विद्यालय में प्राचार्य आयेगें

आष्टा 5 जून (नि.प्र.)। वर्षो से शासकीय महाविद्यालय आष्टा में प्राचार्य का पद रिक्त था महाविद्यालय इतने समय से प्रभारी के भरोसे चल रहा था । उच्च शिक्षा विभाग भोपाल ने अब आष्टा शा. महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में कपूरमल जैन को भेजा है । श्री जैन शीध्र ही आष्टा पहुंचकर अपना पद भार ग्रहण करेंगे।

दलितो ने मंत्री गोपाल भार्गव के पुतले पर जूते की माला पहनाकर पुतला जलाया

सीहोर 5 जून (नि.सं.)। म.प्र. कांग्रेस कमेटी अनु.जाति विभाग के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य भोपाल होशंगाबाद संभाग प्रभारी नरेन्द्र खंगराले द्वारा स्थानीय कोतवाली चौराहा पर म.प्र. पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसपाल अरोरा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ब्लाक अध्यक्ष श्रीमति उत्तराधीमान के नेतृत्व में दलित विरोधी मंत्री गोपाल भार्गव को जूते चप्पल की माला पहनाकर उनका पुतला दहन किया गया तथा गोपाल भार्गव सहित भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार को बरखास करने के संबंध में राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमति भावना बालिम्बे को सौपा गया ज्ञापन का वाचन शंकर खरे जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अनु.जाति युवा जन समाज द्वारा किया गया ।
ज्ञात है कि पूरे मध्यप्रदेश में गोपाल भार्गव द्वारा अ.जा., अ.ज.जा. एवं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक समाज को यह कहकर की पिछडा वर्ग समाज भीख मांग कर आरक्षण मांगता है इन भीखारियाें की ओकात क्या है यह कहकर गोपाल भार्गव मंत्री द्वारा खुले मंच से पिछड़े वर्ग जातियों के प्रति अपमानित जनक शब्दों का उपयोग कर भारतीय संविधान का अपमान किया है । इसी कारण दलित पिछड़ी जातियों द्वारा उनके पुतले जलाये जा रहे है । तथा इस्तीफे की मांग की जा रही है । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश कटारे राजेश आजाद, जिलाध्यक्ष अनु.जा. कांग्रेस कमेटी सीहोर, महेन्द्र सिंह अरोरा, दिनेश भैरवे, पवन राठौर, पार्षदगण, रामदयाल परमार, मुकेश ठाकूर, प्रदीप प्रगति, बृज मेवाड़ा, सुरेन्द्र राठौर, मदन जाटव, नन्नू लाल कोली, राजू बोयत, मृदुल तोमर, राजकुमार कसौटिया, शंकर यादव, किशन यादव, अजय राजपूत, सतीश, निर्मिला ठाकूर, लीला लोधी, राजेश शाक्य, अजय कचनेरिया, नारायण शू मेकर, हेमंत जिगने, भौला सोनकर, विनोद जाटव, विक्रम महोबिया, अवल कुमार उौनिया एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।