Tuesday, January 6, 2009

किराना व्यापारियों की दुकान तीसरे दिन पूरी तरह बंद नागरिक किराना सामग्री के लिए दर-दर भटक रहे

      आष्टा 5 जनवरी (नि.प्र.)। सेंपल के नाम पर स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बसंत दत्त शर्मा नगर के किराना व्यापारियों को लंबे समय से परेशान किये जाने के विरोध में तीसरे दिन भी आष्टा नगर के किराना व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान पुरी तहर से बंद रखे जाने तीन दिन से नगर के नागरिकों को किराना सामग्री नहीं मिलने से दर-दर भटक रहे है। परेशान नागरिकों ने आज अपनी पीड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी को घेरा और उनसे कहा कि त्यौहार सामने है और किराने की सामग्री नहीं मिल रही है।

       श्री नागौरी ने इस संबंध में किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन एवं अन्य सदस्यों को बुलावा ओर चर्चा की कि नागरिकों और व्यापारियों से चर्चा के बाद आज नागौरी ने जिलाधीश सीहोर से चर्चा कर नागरिकों एवं व्यापारियों की बात से अवगत कराया। आज सुबह से ही नगर के किराना व्यापारी लगभग 30-40 मोटर साकिलों पर नगर में निकले और पुरे दिन निगाह रखी की कोई किराना व्यापारी सामान तो नहीं बेच रहा है। आष्टा के किराना व्यापारियों की हड़ताल से आज ग्रामीण से आये नागरिकों को भी दर-दर भटकना पड़ा ओर परेशान होकर बिना सामान लिये वापस ग्राम जाना पड़ा।

      नागौरी को घेरा- परेशान नागरिकों ने किराना सामान नहीं मिलने से परेशान होकर नागोरी को घेरा ओर उनसे मांग की कि भाई सा. कुछ करो क्योंकि सामने त्यौहार है  वहीं हम गरीब सबसे ज्यादा परेशान है क्योंकि हम रोज ले जाते है और रोज खाते है वहीं किराना व्यापारी संघ ने नागौर को बताया कि उक्त खाद्य निरीक्षक पर कार्यवाही नहीं  होने तक बंद का आव्हान वापस नहीं होगा।

      शक्कर से भरा ठेला पकड़ा- आज तीसरे दिन भी किराना व्यापारियों की हड़ताल 100 प्रतिशत सफल रही एक व्यापारी ने किसी को शक्कर बोरी चुपचाप तरीके से बेची तो व्यापारियों ने उक्त शक्कर की बोरी को पकड़ा और वापस ट्रांसपोर्ट पर रखवा दी।

      होटल वाले परेशान- किराना दुकाने बंद होने से आष्टा नगर के होटल व्यापारी तेल, शक्कर, चाय, मेदा व अन्य आवश्यक सामग्री नहीं मिलने से परेशान नजर आये, अगर एक दो दिन ओर किराना दुकाने बंद रही तो होटले भी बंद हो सकती है। क्योंकि उनके पास सामग्री ही नहीं होगी तो क्या बनाये और क्या बचेगें।

      सिद्धिकगंज के व्यापारी भी शामिल हुवे- आष्टा किराना व्यापारी संघ की मांगों एवं आंदोलन का समर्थन करते हुवे आज से सिद्धिकगंज के किराना व्यापारी भी शामिल हुवे और आज सिद्धिकगंज में भी दुकाने बंद रही। आज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने बताया कि अगर हमारी मांगों की और शीघ्र ध्यान नहीं दिया और खाद्य निरीक्षक को नहीं हटाया गया तो शीघ्र आष्टा नगर बंद का आव्हान, धरना आंदोलन पर भी संघ विचार कर सकता है।