Tuesday, January 6, 2009

मीसाबंदी संघ अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी का निधन

      सीहोर 5 जनवरी (नि.सं.)। मीसाबंदी संघ के अध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद जी सोनी का 68 वर्ष की उम्र में आज अल्प बीमारी के चलते देहावसान हो गया। आज गृह ग्राम खजूरिया कला में थे।

      श्री सोनी के निधन पर मीसाबंदी संघ के सुदर्शन महाजन, हरिदयाल सक्सेना, नारायण दास जी कुईया, घासीराम जी मैना, बालकृष्ण नामदेव सहित अनेक लोगों ने श्रध्दांजली दी है।

 

 

वयोवृध्द माताजी गुरुबख्स कौर अरोरा का निधन

      सीहोर 5 जनवरी। वयोवृध्द माताश्री गुरुबखत कौर अरोरा पत्नि स्व. श्री अजीत सिंह अरोरा का आज सुदीर्ध 78 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया। आप जसपाल अरोरा, बल्देव अरोरा, महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी, पित्थी अरोरा, राजेन्द्र सिंह अरोरा, सुरेन्द्र सिंह अरोरा की माताजी थी। आज अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगरभर के लोगों ने अरोरा बंधुओं को मातृशोक में सांत्वना देते हुए माताजी को श्रध्दाजंली अर्पित की है।