Tuesday, January 6, 2009

वार्ड पार्षद उपचुनाव की तैयारियां पूर्ण, आज मतदान

      आष्टा 5 जनवरी (नि.प्र.)। नगर के एक वार्ड में पार्षद के निधन हो जाने पर हो रहे उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। मतदान 6 जनवरी को होगा मतपत्र लाकर उप कोषालय में रखा चुके है। चुनाव प्रचार भी थम    गया है।    

      नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक दस की पार्षद श्रीमती मेहमूद कुरैशी का निधन होने से इस वार्ड का उपचुनाव हो रहा है 6 जनवरी को साढे नौ सौ से स्रअधिक मतदाता अपना प्रतिनिधि का चयन करने हेतु मत डालेगें। कांग्रेस की श्रीमती तथा भाजपा की श्रीमती सिद्धिका बी के मध्य ही मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस इस जीत पर कब्जा बरकरार रखने के लिये ऐडी से चोटी तक का जोर लग रही है। वही इस वार्ड के पूर्व पार्षद भूरू खां अपनी पत्नि श्रीमती सिद्धिका बी भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जुटे हुए है। इस बार भाजपा की जीत लगभग निश्चित है।

मतदान कार्यक्रम

      6 जनवरी को होने वाले वार्ड क्रमांक 10 के चुनाव में 461 महिला और 461 पुरूष मतदाता मताधिकार का उपयोग करके।

      मतदान प्रात: 6 से शाम 5 बजे तक स्मृति बाल निकेतन मतगणना 8 जनवरी को प्रात: 9 बजे से तहसील कार्यालय के नव निर्मित पटवारी कक्ष में होगी।

      पुरानी पद्धति से वौट डलेंगे नगर पालिक के वार्ड पार्षद के लिए मतदान इलेक्ट्रानिक्स ईव्हीएम मशीन के बजाय पुरानी पद्धति मतपत्र के माध्यम से होगा।a