Tuesday, January 6, 2009

न्यायालय परिसर के मालखाने के ताले टूटे

      सीहोर 5 जनवरी (नि.सं.)। पुरानी अदालत छावनी में स्थित मालखाने में गई रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर यहाँ ताले तोड़ दिये। आज सुबह जब न्यायालय परिसर के बाबुओं ने यहाँ छानबीन की तो अभी तक ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है कि यहाँ से कुछ सामान चोरी गया हो। ज्ञातव्य है कि यहीं सामने पुरानी अदालत का मुख्य द्वार जो लोहे का वजनदार था को भी एक बार अज्ञात चोर आराम से उठाकर ले गये थे। पुलिस अज्ञात चोरों की छानबीन कर रही है। ज्ञातव्य है मालखाने में महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी भी न्यायालयीन मामले संबंधी रखे जाते हैं जिनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण रहती है।