Tuesday, January 6, 2009

जुंआरी सटोरिये गिरफ्तार

      सीहोर, 5 जनवरी (नि.सं.)। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 14 जुंआरी एवं 5 सटोरियों को रंग हाथों गिरफ्तार किया है।

      जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना पुलिस ने नई बस्ती शाहगंज निवासी रामचरण आ. सटटल्ली, गणेश आ. रामगोपाल, अजय आ रविन्द्र, लखन आ. बल्लू, इछावर पुलिस ने नरेन्द्र आ. मोतीसिंह, सान आ. रामचरण, रमेश आ. हुलकर निवासी खुरपीपुरा, नसरूल्लागंज, पुलिस ने सोठिया निवासी इस्माइल आ. मालदार रफीक आ. कल्लू, मुस्ताक आ. सुल्तान, इमरान आ. फिराती, जित्तू आ. सुरेश, धन्नालाल आ. भगवान, हाजी आ. अब्दुल रसीद को ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुंआ खेलते हुये रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1890 रू. नगदी व ताश पत्ते जप्त किये है।

      इधर दोराहा पुलिस ने इमलीखेड़ा निवासी लक्ष्मण आ. जगन्नाथ मंडी पुलिस ने फ्रीगंज निवासी भावसिंह आ. बोदर, मंडी निवासी राहुल आ. अशोक तथा इछावर पुलिस ने पारदीपुरा इछावर निवासी अजलब आ. भगवान, अनिल आ. खुशीलाल को अवैध रूप से सटटा पर्ची लिखते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 589 रू. नगदी व सटटा पर्ची जप्त कर धूत अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

बाइक की टक्कर से युवक घायल

      आष्टा थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर स्थित तेजू ढाबा के समीप बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु आष्टा अस्पताल दाखिल कराया गया है। अलीपुर आष्टा निवासी बंटी नामक युवक रविवार की रात्रि तेजू ढाबा के समीप रोड किनारे आग ताप रहा था कि तभी अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकार घायल कर दिया।