Wednesday, January 7, 2009

वार्ड 10 के उप चुनाव में 85 प्रतिशत मतदान हुआ

      आष्टा 6 जनवरी (नि.प्र.)। आज आष्टा नगर पालिका के वार्ड क्रं. 10 के पार्षद पद के लिए हुए मतदान में वार्ड के प्रतिशत मतदाताओेंने बढ-चढकर हिस्सा लिया और मतदान किया। इस चुना वमें भाजपा ओर कांग्रेस ने अपनी पुरी ताकत झोक दी है। कांग्रेस इस वार्ड में अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए एवं भाजपा कांग्रेस से छीनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी भाजपा की ओर से प्रत्याशी श्रीमती सिद्धीका बी भूरू खां के लिए विधायक गुणवान, जिला अध्यक्ष नागौरी ने अपनी पुरी टीम के साथ संघन जन सम्पर्क किया। वही कुरेैशी आदि ने पुरी ताकत लगा दी। आज प्रात: मतदान शुरू हुआ शाम 5 बजे तक 808 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। इस वार्ड से कांग्रेस ने श्रीमती मुमताज बी नासीर खां को मैदान में उतारा वही ंचांद बी एवं साबीया बी भी मैदान में थी। चुनाव के दौरान दोनों दलों के सेकडो कार्यकर्ता दिनभर जुट रहे और मतदान कराया। 8 जनवरी को मतगणना होगी। आज चारों उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है। भाजपा कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रही है। इस वार्ड में कुल 952 मतदाता है। इसमें से 808 मतदाताओं ने अपने-अपने वोट डाले। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।