Monday, November 3, 2008

महिला मण्डल ने किया अन्नकूट महोत्सव

      सीहोर 2 नवम्बर (नि.सं.)। दीपावली की पड़वा से ही अन्नकूट महोत्सव के अनेक आयोजन हर दिन नगर में हो रहे हैं। विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट के आयोजन हो चुके हैं और आगामी ग्यारस तक अपने अपने स्तर पर इन स्थानों पर आयोजन होंगे। इसी क्रम में आज गाड़ी अड्डा स्थित श्रीराम मंदिर राजपूत समाज में आज महिला मण्डल द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें भगवान को अनेक तरह के भोग लगाये गये थे। फिर दिनभर महिलाओं ने यहाँ भजन गाये और भगवान की आराधना की। महिलाओं में श्रीमति सीयारानी ठाकुर, फूलवती राय, रीना मिश्रा, प्रभा राठौर, उमा ठाकुर, मंजू विश्वकर्मा, हेमलता, गंगा बाई, शांता बाई नामदेव, सीता बाई, मंजू बाई, लीला विश्वकर्मा सहित बड्ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

      यहाँ पंडित संतोष जी भारद्वाज ने आज विशेष पूजन अर्चना किया।