Thursday, July 3, 2008

साढ़े तीन गांव अब नहीं रहेंगे विधान सभा क्षेत्र में

सीहोर 2 जुलाई (नि.सं.)। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में अब नहीं रहेंगे बावई के साढ़े तीन गांव। सीहोर और इछावर विधानसभा क्षेत्रों के दो मतदान केन्द्र हुए अदला बदली। विधानसभा क्षेत्रों के मांक बदले। परिसीमन के परिणाम स्वरूप सीहोर जिले में आया है यह बदलाव।
साढ़े तीन गांव बाहर
विधानसभा क्षैत्र परिसीमन के चलते सीहोर जिले के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आने वाले बाबई के साढे तीन गांव वापस चले गए हैं। बाबई होशंगाबाद जिले का गांव है जहां के साढे तीन गांवाें के वोटर्स अब तक विधानसभा क्षेत्र बुधनी में मतदान करते रहे थे।
दो मतदान केन्द्रों में बदलाव
परिसीमन के चलते इछावर विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केन्द्र सीहोर और सीहोर विधान सभा क्षेत्र के दो मतदान केन्द्र इछावर में चले गए हैं। इछावर से सीहोर गए मतदान केन्द्रों में इछावर के बिजौरा, छापरीकला, शिवपुरी, अवन्तीपुर और बिजौरी गांव शामिल है। इसी तरह सीहोर से इछावर गए मतदान केन्द्रों में सीहोर के देवली, लोटिया, कपूरी, धनखेड़ी, मुगिसपुर, अब्दुगानगर और शेरपुर गांव शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक बदले
परिसीमन के परिणाम स्वरूप सीहोर जिले के विधानसभा क्षेत्रों के मांक भी बदल गए हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र का मांक अब 144 से बदलकर 156 हो गया है वहीं विधान सभा क्षेत्र इछावर 145 के बजाय 158 से जाना जाएगा।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र आष्टा का मांक 146 के स्थान पर 157 और विधानसभा क्षेत्र सीहोर का मांक 147 के स्थान पर 159 हो गया हैं।
कहां कितने वोटर्स
वोटर्स को देखें तो परिसीमन के बाद जिले में कुल 6 लाख 32 हजार 315 वोटर्स हैं। परिसीमन से केवल बुधनी विधानसभा क्षेत्र ही प्रभावित हुआ है जहां से बाबई के साढे तीन गांव वापस हो जाने से वहां के एक हजार 613 मतदाता कम हुए हैं। परिसीमन से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 33 हजार 928 थी। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता इस प्रकार है:-
बुधनी - एक लाख 67 हजार 442
इछावर - एक लाख 41 हजार 354
आष्टा - एक लाख 73 हजार 888
सीहोर - एक लाख 49 हजार 631कुल मतदाता 6 लाख 32 हजार 315