Sunday, December 28, 2008

अहमदपुर में भव्य मानस गान प्रतियोगिता का समापन

      सीहोर 27 दिसम्बर (नि.सं.)। विधायक रमेश सक्सेना के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देवीपुर ग्राम (अहमदपुर में) भव्य मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

      इस प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया इसमें सीहोर आर्दश तुलसी मानस मंडल कुरावर, नवयुवक बजरंग मंडल नरसिंहगढ़, बजरंग मानस मंडल बैरसिया, रामायण समिति गुनगा, रामचरित मानस मंडल बाबई कीर्तन मंडल मानस प्रचार समिति बाजार बरखेड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित थे इन प्रमुख मंडलों की प्रस्तुति को सुमधुर लय में गाकर सुनने वाी जनता का मन मोह लिया प्रतियोगिता का गायन रात्रि नौ बजे से सुबह 6 बजे तक चलता रहा। इसमें प्रथम पांच मंडलों की प्रस्तुति इस प्रकार रही मानस प्रचार समिति बाजार बरखेड़ा आर्दश तुलसी मानस मंडल गंज सीहोर, बजरंग मानस मंडल गुनगा, रामायण समिति बैरसिया, बजरंग रामायण समिति नरसिंहगढ़, रही प्रथम पुरूस्कार में 5000 रूपये ओर शील्ड द्वितीय पुरूस्कार में 3100 रूपये व शील्ड, तृतीय  पुरूस्कार में 2100 रूपये व शील्ड प्रदान की गई। पुरूस्कार का वितरण देवेन्द्र सक्सेना जनपद अध्यक्ष अमरसिंह मीणा मारकेटिंग के अध्यक्ष एवं मायाराम जी गौर पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया।

      इस अवसर पर श्री महेश गुप्ता जी, परमानन्द जी मीणा सरपंच प्रदीप कुमार सक्सेना गुडूवना जी सरपंच चांदबड़ भीमसिंह सरपंच, अनूप सिंह सरपंच विश्राम सिंह जी मीणा कोलूखेड़ी पूनम चंद तिवारी सचिव पंचायत बरखेड़ा हसन द्वारका प्रसाद सरपंच पीलूखेड़ी आदि और क्षेत्र की जनता की उपस्थिति में किया गया। आभार प्रदर्शन राधेश्याम शर्मा द्वारा किया गया।