Sunday, December 28, 2008

वार्ड 10 में अब 4 उम्मीदवार मैदान में

      आष्टा 27 दिसम्बर (नि.प्र.)। आष्टा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 में हो रहे उप चुनाव में आज नाम वापसी दिवस पर एक उम्मीदवार परसादी बाई कन्हैयालाल खत्री ने अपना नाम वापस ले लिया अब इस वार्ड में चार उम्मीदवार मैदान में शेष बचे है।

      इस वार्ड से भाजपा की ओर से समिति सिद्धीकी बी पत्नि भूरू खां, कांग्रेस की ओर से मूमताज बी पत्नि नासीर खां के अलावा साबीया बी एवं चाँद बी मैदान में शेष है आज नाम वापसी के समय के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा शेष बचे चारों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है। नाम वापसी के बाद अब वार्ड में पुरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो गई है आज से चुनाव प्रचार के साथ जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो जायेगी।