Wednesday, November 19, 2008

जसपाल सिंह अरोरा ने भाजपा का दामन थामा

सीहोर 18 नवम्बर (नि.सं.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी के सबसे नजदीकी और कांग्रेस के कद्दावर नेता जो वर्तमान में कांग्रेसी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी आसीन थे और जो पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष सीहोर के पद पर भी आसीन रह चुके है ने करीब 250 से 300 साथियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जसपालसिंह अरोरा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्य एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। श्री अरोरा के साथ कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया समन्वयक अम्बर नारंग ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा सभी कांग्रेस से आये नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुये कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बर रही है। जिसमें सभी लोगों की एकजुटता जरूरी है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में और विकास कार्य होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री अरोरा को बुधनी एवं सीहोर चुनाव प्रचार करने के निद्रेश दिये है। इस अवसर पर सीहोर के भाजपा विधायक रमेश सक्सेना सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री अरोरा एवं नारंग सहित सैकड़ों साथियों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है।