Wednesday, October 15, 2008

शरद पूर्णिमा का उत्सव मना खीर का प्रसाद बांटा गया

              आष्टा 14 अक्टूबर (नि.प्र.)। आज आष्टा में शरद पूर्णिमा का उत्सव विभिन्न मंदिरों में एवं कई घरों में मनाया गया। मंदिरों में विशेष कार्यक्रम भजन आदि के कार्यक्रम हुए रात्री में खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

      वहीं आज कई घरों की दतों पर अनेकों परिवारों ने खुले आकाश के नीचे दूध उकाला खीर रबड़ी बनाई और उसका सेवन कर शरद पूर्णिमा मनाई। आज शरद पूर्णिमा पर श्री दामोदर वंशीय गुजराती दर्जी समाज के अनेकों सदस्य पूय गुरु श्री टेकचंद जी महाराज के यहाँ उजैन के पास कड़छा भी गये और वहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।