Sunday, October 12, 2008

त्यागी और सन्नी : अब साथ साथ हैं...?

सीहोर 11 अक्टूबर (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी में त्यागी धड़ा और सुदर्शन महाजन का गुट अलग-अलग नजर आया करता है। दोनो के अपने-अपने समर्थक हैं...और अपनी राजनीतिक शैली। लम्बे समय से दोनो ही सामानान्तर दूरियों के साथ राजनीति करते नजर आते हैं। और अधिकांश परिस्थितियों में दोनो आमने-सामने ही नजर आया करते हैं। इतना ही नहीं पिछले दिनों जब भाजपाई कार्यकर्ताओं की संतुष्टि के लिये भाजपा ने एक मंत्री जी को सीहोर रायसुमारी के लिये भेजा था उस दिन भी त्यागी गुट और सन्नी महाजन समर्थक अलग-अलग नजर आ रहे थे।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक पांसा बदला हुआ नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि दो दिन पूर्व श्री त्यागी, सन्नी गौरव महाजन, सुदर्शन महाजन और भाजपा नेता बालकृष्ण नामदेव एक साथ एक ही वाहन में भोपाल गये थे और वहाँ कई भाजपा के नेताओं से लम्बी बातचीत कर अपनी बात रखकर आये हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिये दोनो का ही एक साथ मिल कर भोपाल जाना तरह-तरह की चर्चाओं को तो जन्म दे ही रहा है लेकिन यह असमंजस की स्थिति बन गई है कि आखिर दोनो किसके नाम पर राजी हुए हैं क्या सन्नी महाजन को टिकिट त्यागी जी दिलवायेंगे या श्री त्यागी जी के लिये सन्नी नाम वापसी की बात रखेंगे अथवा दोनो किसी तीसरे का ना हो भले ही हम दोनो में से किसी एक हो जाये ऐसी बात कर रहे हैं अभी यह कयास ही लगाया जा सकता है।