Sunday, October 12, 2008

श्रीवैष्णव महिला मण्डल द्वारा पाटोत्सव का आयोजन किया गया



सीहोर 11 अक्टूबर (नि.सं.)। दशहरा उत्सव पर कुईया परिवार में पाटोत्सव का उत्सव सम्पन्न हुआ। श्रीजी भगवान को इस दिन 56 भोग लगाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। श्रीमति उषा पुरुषोत्तम कुईया ने श्रीजी सम्प्रदाय में ब्रह्म संबंध ले रखा है। हर वर्ष आप पाटोत्सव मनाती हैं। दशहरा पर्व पर मने पाटोत्सव में बड़ी संख्या में वैष्णव समाज से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। तथा श्रीजी के भजन गाकर उनकी आराधना की। इस दिन 56 भोग का चढ़ावा चढ़ाया गया। वैष्णव समाज से जुड़ी महिलाओं ने इस दिन भोजन-प्रसादी भी ग्रहण की।