Friday, July 4, 2008

बंद के आव्हान में भाजपा नजर नहीं आई

सीहोर 3 जुलाई (नि.सं.)। आज सीहोर नगर में बंद तो पूरी तरह सफल रहा लेकिन भाजपा विफल हो गई। भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारी और अन्य सदस्य कहाँ गायब हो गये थे यह खोज का विषय बना रहा।
लोग दिनभर यह सोचते रहे कि आडवाणी जी ने आव्हान किया था या विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के आव्हान पर नगर बंद हुआ है। भाजपा के आव्हान पर सफल नगर बंद की विज्ञप्तियाँ निश्चित ही भाजपा के नेता भेजेंगे और आभार भी मान लेंगे लेकिन असल में भाजपाईयों ने न तो नगर में किसी व्यापारी के पास जाकर बंद का आव्हान किया, न किसी से बात की और ना ही वो आज कहीं नजर आये। सत्तासीन भाजपा संगठन की सीहोर नगर में अत्याधिक दयनीय स्थिति आज प्रतीत हुई।