Tuesday, July 15, 2008

ब्राह्मणों ने वनमंत्री के पुतले का फर्से से वध किया

सीहोर 14 जुलाई (नि.सं.)। मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ने गत दिनो भोपाल में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ब्राह्मणों को प्रोत्साहन दे रहे हैं दूसरी तरफ उनके मंत्री मंडल के मंत्री विजय शाह द्वारा ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है।
भारत देश में तो ब्राह्मणों को पूज्यी माना गया है चाहे जन्म हो या मृत्यु ब्राह्मण के बिना सभी कार्य अधूरे हैं। उक्त मंत्री शाह की अपमान जनक टिप्पणी का विरोध करते हुए आज 14 जुलाई दोपहर 12 बजे सर्वब्राह्मण समाज धर्मशाला खजांची लाईन से एक जुलूस निकाला गया जिसमें वनमंत्री विजय शाह का पुतला बनाया गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से नारेबाजी करता हुआ सीहोर टाकीज चौराहे दोपहर 2 बजे पहुँचा। जहाँ जमकर नारेबाजी हुई जय-जय ब्राह्मण, मंत्री जी होंश में आओ के नारे लगाये गये भगवान श्री परशुराम जी के फर्से से उक्त मंत्री के पुतले का वध कर पुतले का दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज के नवयुवक शामिल हुए और अपनी एकता का परिचय दिया। उक्त आशय की जानकारी सर्वब्राह्मण समाज एवं सर्वब्राह्मण नवयुवक संघ ने दी। श्री सर्व ब्राह्मण समाज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ऐसे बड़बोले मंत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए उन्हे मंत्री मंडल से निकालने की मांग की है। वनमंत्री द्वारा 3 दिवस में सार्वजनिक रुप से ब्राह्मण समाज से माफी नहीं मांगी तो मजबूर होकर ब्राह्मण समाज को पूरे प्रदेश में यह आंदोलन चलाना पड़ेगा।

हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।