Friday, June 13, 2008

साईकिल चलाने की नोटंकी करने वाले बहरुपिये मुख्यमंत्री हवाई यात्राओं से करोड़ो का चूना लगा रहे-आरिफ अकील

सीहोर 12 जून (नि.सं.)। मध्य प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में म.प्र. में काबिज भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारी कर्मचारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में जगजाहिर हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर जिला चिकित्सालय के सामने प्रभावी धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरुप से म.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभावी आरिफ अकील उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि म.प्र. में भ्रष्टाचारी राय चल रहा है। जहाँ हर जगह भ्रष्टाचार का बोल वाला है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और संत्री तक गले-गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग का भारी भ्रष्टाचार उजागर हुआ है जिसके परिणाम स्वरुप स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्‍नोई को अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा है वहीं स्वास्थ्य विभाग के लाल फीताशाहियों के घर से अरबों रुपया काले धन के रुप में पकड़ाया। श्री परमार ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नि साधना सिंह का डम्फर घोटाला काण्ड की उच्च न्यायालय के माध्यम से पुष्टि हो चुकी है। अन्नपूर्णा योजना पूरे प्रदेश में मजाक बन गई है सार्वजनिक वितरण प्रणाली का समय माह में तीन दिन करने से गरीब परिवार को भूखा सोना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से गरीब का अनाज पिछले दरवाजों से खुले आम ऊँचे दामों पर बिक रहा है।
कार्यक्रम में विशेष रपु से उपस्थित कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रभारी आरिफ अकील ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पदस्थ भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की सरकार बन गई है। मुख्यमंत्री व मंत्रियों के आवास में नोट गिनने की मशीन लगी है, जिसमें सत्ता के दलाल दिन रात नोट गिनने का काम कर रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शासन द्वारा माह में तीन दिन राशन देने के निर्णय के खिलाफ हमने भोपाल में प्रभावी विरोधकर गरीबों को राशन उपलब्ध कराया, आपने सीहोर के कांग्रेसजनों का आव्हान किया कि, कांग्रेसजन सड़कों पर आकर गरीब विरोधी कार्यवाही से सख्ती से निपटें। साईकिल चलाकर नोटंकी करने वाले बहरुपिये मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण हवाई यात्राओं पर शासन को करोड़ो रुपये का चूना लगा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी ने किया। अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिर्जा बशीर बेग ने किया।
कार्यक्रम को जसपाल अरोरा, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, कमलेश कटारे, दामोदर राय, ओम दीप जी, रुकमणी रोहिला, सुरेश साबू, जटाल सिंह, ब्रज मेवाड़ा, मोती सिंह ठाकुर, राजेन्द्र वर्मा, ओम राय, मेहफूज बंटी, जमशेद बहादुर, हरीश राठौर, राजीव गुजराती, जयंत शाह, बापूलाल मालवीय, रामदयाल परमार, पंकज गुप्ता, प्रहलाद सिंह खड़ी, हजीज अंसारी, सतीश यादव, महेश दुबे, चेतन धर, हनीफ कुरैशी, अरविंद चौहान, धनराज पाटीदार आदि अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व निर्यात निगम अध्यक्ष प्रमोद पटेल, प्रेमबंधु शर्मा, उत्तराधीमान, श्रीमति कल्पना हर्णे, निर्मला ठाकुर, गीता राठौर, मीरा रैकवार, मुन्नी बी, रामकली बाई, पवन राठौर, महेन्द्र अरोरा, दिनेश भैरवे, सतीश दरोठिया, मुकेश ठाकुर, आर.यू.खान, के.यू.कुरैशी, सोभाल भाटी, अखलेश राठौर, ओंकार ठाकुर, हिफजुर्रहमान, भईया मियां, नोशे भाई, इदरीस मंसूरी, विकास सोनी, अनिल उपाध्याय आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
पोस्टर हटा लो वरना काला मुँह करेंगे-साबू सीहोर। आज युवा नेता सुरेश साबू ने संबोधित करते हुए कहा कि जगह-जगह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्‍नोई के फोटो, होर्डिंग में लगे हैं। ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री के फोटो हटा लिये जायें वरना कांग्रेसी उन पर कालिख पोत देंगे। ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री का प्रचार प्रसार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।