Tuesday, June 10, 2008

बढ़ती मंहगाई के विरोध में भाजपा ने गिरफ्तारी दी

सीहोर 9 जून (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर गिरफ्तारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं सुबह से ही जिला मुख्यालय पर एकत्रित होने लगे थे भाजपा विधायक रमेश सक्सेना के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली बनाकर कलेक्ट्रेट मैदान पहुँचे जहाँ पर एक सभा को संबोधित करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि केन्द्र की सरकार म.प्र. सरकार के साथ दोगली नीति अपना रही है। आज का पाँच साल का बच्चा भी जानता है की मंहगाई कौन बढ़ा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, रमेश सक्सेना, मदनलाल त्यागी, रंजीत सिंह गुणवान, मायाराम गौर, सीताराम यादव, रीना मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया सभा का संचालन जिला प्रवक्ता नरेश मेवाड़ा एवं आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर ने व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने सभा के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी इस दौरान जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे। वहीं केन्द्र सरकार की सद्बुध्दि देने के लिये भजन भी गा रहे थे। गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह सिसोदिया भाजपा जिला अध्यक्ष ललित नागौरी संगठन मंत्री देवी सिंह रघुवंशी, विधायक रमेश सक्सेना, विधायक मदन लाल त्यागी, राजकुमार गुप्ता, सीताराम यादव, जगदीश पटेल, सुरेश खण्डेलवाल, लीलाधर जोशी, रघुनाथ सिंह भाटी, रमाकांत समाधिया, जिला प्रवक्ता नरेश मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष मंडी अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील लोवानिया, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर, संतोष झंवर, धर्म सिंह आर्य, राकेश सेंधव, जगदीश मेवाड़ा, दिनेश पाटीदार, रवि मालवीय, अनार सिंह ककरदा, वीर सिंह चौहान, कैलाश चंद वंशी, महिला जिलाध्यक्ष रीना मिश्रा, जितेन्द्र गौड़, किशोर कौशल, मायाराम गौर, ताराचंद चौहान, अजय वंशल गुड्डा, गणेश राम कुशवाह, पप्पु भाई, पदम सिंह, शंकरलाल शर्मा, कृपाल सिंह पटाड़ा सहित भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।