Tuesday, May 6, 2008

आठ वर्षों से अखण्ड राम चरित्र मानस पाठ जारी

जावर 5 मई (नि.प्र.)। नजदीकी ग्राम दरखेड़ा में विगत आठ वर्षों से स्थानीय श्रीराम मंदिर में चल रहा है अखण्ड राम चरित्र मानस पाठ। इस आयोजन के बाद से गांव में सुख व शांति का वातावरण बना हुआ है। मंदिर समिति के अध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि पंडित बुध्ददेव महाराज की प्रेरणा से 31 अक्टूबर दो हजार से मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ चल रहा है।
साथ ही अखण्ड ज्‍योति भी जल रही है। गांव के सभी लोग मानस पाठ कार्यक्रम में समय अनुसार पाठ करने आते हैं ग्राम के रतन सिंह ने बताया कि जब से यह आयोजन ग्राम के श्रीराम मंदिर में चल रहा है तब से ही ग्राम में सुख व शांति का वातावरण बना हुआ है विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित इस अखण्ड पाठ में जो सजन श्रध्दा से पाठ करने के लिये आते हैं। भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। गांव के आठ वर्षों के बीच कोई किसी प्रकार की प्राकृतिक विपदाएं भी नहीं आई। गांव में पहले जैसे लड़ाई झगड़े भी नहीं होते। इस पूरे कार्यक्रम में ग्राम के अलावा अन्य ग्राम के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता आ रहा है। इस आयोजन के बाद से गांव में सभी लोग फील गुड महसूस कर रहे हैं। ग्राम में पहुँचने के पहले प्रवेश द्वार पर बड़ा तालाब बना हुआ है। इसी के किनारे पर श्रीराम हनुमान मंदिर बना हुआ है। जो काफी सुन्दर लगता है। ग्राम के सूरज सिंह ने बताया कि तालाब के किनारे मंदिर होने के कारण बड़ा मनोहारी दृश्य लगता है। तालाब में वर्ष भर पानी भरा रहता है जो गांव के मवेशियों के पीने के काम आता है। इस मंदिर में जो भी श्रध्दा से कोई मन्नत मांगता है वह अवश्य पूरी होती है।