Thursday, April 17, 2008

नहीं निकला हल, मण्डी रहेगी बंद

आष्टा। कल से लेकर आजतक स्थानीय प्रशासन ने काफी प्रयास किये मण्डी हम्मालों व व्यापारियों में दर को लेकर जो विवाद चल रहा है वह हल हो जाये तथा मण्डी में हम्माल काम पर लौट आये लेकिन लाख प्रयास के बाद भी आज रात तक कोई हल नहीं निकला। आज कलेक्टर की बात पर व्यापारियों ने किसानों का हित रखते हुए जो भी आवक आई उसकी नीलामी की एवं मण्डी के व्यापारियों ने स्वयं कार्य कर उनकी उपज तुलवाई। लेकिन आज मण्डी व्यापारी संघ के सदस्यों ने एक बैठक कर निर्णय लिया कि हम्मालों की जब तक मण्डी व्यवस्था नहीं करती तब तक नीलामी कार्य में भाग लेना संभव नहीं है। इसलिये मण्डी के व्यापारियों की और से मण्डी समिति को आज लिखित में सूचना दे दी गई। आगामी व्यवस्था होने तक मण्डी में नीलामी कार्य में व्यापारी भाग नहीं लेंगे।