Friday, November 21, 2008

5 जुआरी एवं शस्त्र धारी गिरफ्तार

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। जिले की पुलिस ने असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के दौरान 05 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुये इनसे 2145 रुपये नगदी जप्त किये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नस.गंज थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी इरशाद आ. बाबू खां, नूर खां, मुकीम खां, रसीद, रकीब खां को ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआं खेलते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं पुलिस ने इनके कब्जे से 2145 रुपये नगदी व ताश पत्ते जप्त कर धूत अधिनियम के तहत कार्यवाही की हैं।

      वही बड़ोदिया निवासी सिरपाल आ. सिद्धगोड को अवैध रूप से छुरी लेकर घूमते पाये जाने पर गिफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

 

शस्त्रधारी गिरफ्तार

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.) सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शस्त्र लेकर धूमते पाये जाने पर कोतवाली पुलिस ने पीपली चौका नाका सुंदरसी जिला शाजापुर निवासी अमीन आ. शौकत खां 21 साल को गिफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया हैं।

 

ससुर बना हत्यारा लोहे की राड घोपी

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। नस.गंज थाना क्षेत्र के ग्राम नवलगांव में रहने वाले एक ससुर ने अपनी बहू के पेट में लोहे की राड घोप कर हत्या कर दी।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मंगलवार की शाम ग्राम नवलगांव निवासी  व्यापार सिंह बारेला अपनी पत्नी सुगरलीबाई व बच्चों के साथ अपने घर पर था उसी समय उसका पिता मालसिंह बारेला जंगल से घर आया और अपने पुत्र व्यापारसिंह को जोर-जोर से मां बहन की गालियां देने लगा व्यापार सिंह द्वारा जब अपने पिता को गालिया देने से मना किया गया तो वह और अधिक गुस्से में आ गया और लोहे की राड़ लेकर अपने पुत्र व्यापार सिंह को मारने दौड़ा यह देख व्यापार सिंह की पत्नी सुरंगलीबाई जब अपने पति को बचाने दौडी तो मालसिंह ने लोहे की राड़ अपनी बहू सुरंगलीबाई के पेट में उतार दी और जंगल तरफ राड लेकर भाग गया।

      घटना की रिपोर्ट पर नस.गंज पुलिस ने सुरंगलीबाई के ससुर मालसिंह के विरूद्ध भादवि. की धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

 

ग्रामीण वृद्ध ने फांसी के फंदे पर झूला

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। अज्ञात कारणों के चलते आज एक ग्रामीण  वृद्ध ने जंगल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहटी थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम भैसान निवासी 70 वर्षीय रामरतन आ. गोटिया दरोई गत रविवार को अपने घर से परिजनों को बिना बताये चला गया था जिसका शव आज भैसान के जंगल में पेड़ से लटका दिया। बताया जाता है कि रामरतन दरोई मंदबुद्धि का था जो अक्सर परिजनों को बताये बिना घर से चला जाता था।

 

 जिला चिकित्सालय का दूरभाष परिवर्तित

      सीहोर 20 नवम्बर (नि.सं.)। जिला चिकित्सालय सीहोर का नया दूरभाष अब 697641 हो गया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. टी.एन.चतुर्वेदी ने बताया कि जिला चिकित्सालय की आपात कालीन सेवा का दूरभाष मांक 226411 के स्थान पर परिवर्तित होकर अब 697641 हो गया है। आपात कालीन सेवा, एम्बूलेन्स अथवा स्वास्थ्य संबंधी सूचना के लिए नागरिक नए दूरभाष का उपयोग कर सकते हैं।