Friday, September 5, 2008

महिलाओ ने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर व्रत रखा

जावर 4 सितम्बर (नि.प्र.)। मंगलवार को महिलाओ ने हरतालिका तीज का वृत रख कर पति की लंबी उम्र की कामना की वही विवाह योग्य युवतियों ने अच्छे वर की कामना को लेकर वृत रख साथ ही महिलाओ ने शिव पार्वती का पूजन कर शिव पार्वती कथा सुनी तो कई जगह महिलाओ ने इकठ्ठा होकर मंगल गीत भी गाये।

मंगलवार को हरतालिका तीज का पर्व होने के कारण महिलाओ ने एक दिन पूर्व ही सुहाग व पूजन की सामग्री मेहंदी खरीद ली थी इस दिन ककड़ी की भी अच्छी बिक्री हुई।

श्रीमति राजल बाई सैधव ने बताया कि महिलाऐ हरतालिका तीज व्रत निराहार रहकर पति की लंबी उम्र की कामना को करती वही विवाह योग्य युवतियो ने अच्छे वर की कामना को लेकर व्रत रखा महिलाओ ने शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर शिव पार्वती की कथा भी सुनी श्रीमति प्रेम बाई ने बताया की हरतालिका तीज पर्व पर महिलाऐ सुबह से ही निराहर व्रत रखती है।

इस दौरान कई महिलाऐ तो पानी तक नही पीती है रात में महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन कर पूरी रात जागरण भी किया वही कई जगहो पर शिव पार्वती की कथा का भी आयोजन कर रखा था। इस दौरान महिलाओं ने भगवान से पति की लंबी उम्र की कामना भी की।



हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।