Friday, August 29, 2008

टिकिट सूदखोरों को नहीं मिलेगा-अजीज कुरैशी

इछावर 28 अगस्त (नि.सं.)। इछावर विधानसभा क्षेत्र का टिकिट उसे मिलेगा जिसे कार्यकर्ता चाहेगा, दल-बदल अवसरवादी नेता जो गरीबों का खून चूसते हों ब्याज पर पैसा बांटने वाले और दस गुना वसूल करने वाले सूदखोरों को नहीं, जो भोपाल व दिल्ली में बड़े नेताओं के चक्कर लगाते हों, यह बात ब्लाक कांग्रेस कमेटी इछावर द्वारा मरीमाता कांकरखेड़ा में आयोजित पोलिंग बूथ सेक्टर सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्र के नेता पूर्व मंत्री अजीज कुरैशी ने कही। और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है इस पार्टी के नेताओं ने त्याग व बलिदान दिया, धर्म और दंगे भड़का कर वोट नहीं मांगे जबकि भाजपा देश की फिजा खराब कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री दीपचंद यादव ने किसान व देशहित में परमाणु फरार कितना आवश्यक है पर प्रकाश डाला और रामसेतु मुद्दे को लेकर कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। हकीकत यह है कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने रामसेतु तोड़ने की अनुमति दी थी।
कोषाध्यक्ष सेठ संजय पालीवाल ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता विजयश्री वरण तब कर सकता है जब वह सिर्फ प्रत्याशी का चेहरा नहीं कांग्रेस पार्टी का सिम्बल देखे। आज यदि हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर पांच-पांच पोलिंग जिताने का संकल्प ले तो वह दिन दूर नहीं जब 25 वर्ष का काला इतिहास बदलने में संदेह नहीं।
कार्यक्रम को निर्यात निगम के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पटेल, हैदरयार खान, प्रभु बड़ोदिया, कुमेर सिंह ठाकुर, हेमराज परमार, तुलसीराम परमार, मनोहर वर्मा, गजराज ठाकुर, राधेश्याम नागर, किसान अध्यक्ष, कमर खां मंसूरी शहर अध्यक्ष, दिलीप सिंह चन्द्रवंशी, सुमेर सिंह, बाबू जाट, लाड़ सिंह परमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत सेक्टर प्रभारी लखन पटेल भाऊखेड़ी, सतीश ताम्रकार, भेरु सिंह तमोलिया, परमानंद जायसवाल, सुरेन्द्र सोनी, सुनील चाण्डक, कमल सिंह ठाकुर, रमेश जाट, डॉ. शेर सिंह वर्मा, मेहरबान सिंह कटारिया, महेश बैरागी, बाबू नेता, कृष्णपाल ठाकुर, जमशेद बेग, महेन्द्र सिंह, नरबत सिंह नागर, हरिनारायण जांगड़ा, गीतम सिंह पटेल, प्रेम चौपड़ा, अमृतलाल विश्वकर्मा, गणेश राठौर, धबोटी सरपंच मोतीलाल, श्यामलाल वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष उषा सिंह चौहान ने तथा आभार अनीस कुरैशी ने किया। सभी कार्यकर्ताओं के लिये भोजन व्यवस्था भी रखी गई थी।


हमारा ईपता - fursatma@gmail.com यदि आप कुछ कहना चाहे तो यहां अपना पत्र भेजें ।