Friday, June 20, 2008

न्यायाधीश द्वय की विदाई दी

आष्टा 19 जून (नि,प्र,) आष्टा न्यायाधीश में पदस्थ न्यायाधीश श्री नारायण सिंह मीणा एवं न्यायाधीश श्री सुधीर चौधरी दोनों का ही प्रमोशन क्रमश: सी जे भोपाल एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 छतरपुर स्थानांतरण होने पर अभिभाषक संघ आष्टा द्वारा दोनो न्यायाधीश को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी ।
इस अवसर मौके पर संघ के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष जावेद अली, सचिव प्रदीप धाड़ीवाल, सहसचिव जी.एस.मालवीय कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर पुस्तकालय अध्यक्ष गोकुल कुशवाहा एवं उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा पुष्पहारों से स्वागत किया। इस मौके पर विदाई उद्बोधन संघ के अध्यक्ष ठाकुर सहित राजमल धारवां एडवोकेट, निर्भय सिंह ठाकुर, एडवोकेट नगीन चन्द्र जैन एडवोकेट श्री राजेश श्रीवास्तव, अपर जिला जज आष्टा एवं अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 आनन्द कुमार सहलाम ने विदाई दी।
इस अवसर पर संघ के अधिक्ता मोहम्मद शमीम जहीरी, बी एस. ठाकुर गुड्डू महेन्द्र सिंह सोलंकी, दिनेश कुमार भूतिया, सौभाग्य सिंह ठाकुर, मोड़सिंह मेवाडा, देवेन्द्रसिंह ठाकुर, शहजाउद्दीन अंसारी, कांतिलाल जोशी, एन.के जोशी, ताज मोहम्मद ताज, धीरज, धारवां, विक्रम वर्मा, ज्ञानसिंह मकवाना, अजब सिंह, एन.के शर्मा, भूपेन्द्र सिंह राणा, सी.के.जैन, राधेश्याम धनगर, चित्रेन्द्र सिंह सोलंकी, लखनलाल खण्डारे, कुलदीप शर्मा, सुरेन्द्र सिंह परमार, नदीम जहीरी, महेन्द्र सिंह ठाकुर, विरेन्द्र सिंह परमार, सुनील कचनेरिया, अतुल शर्मा, बालकृष्ण बैरागी, कुलदीप सिंह ठाकुर, क्लर्क, अनार सिंह ठाकुर, श्याम भूतिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप धाड़ीवाल तथा आभार दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया।