Friday, May 23, 2008

भाजपा सरकार को बर्खास्त करने के लिये कांग्रेस ने किया जंगी धरना प्रदर्शन

सीहोर 22 जून (नि.सं.)। प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी तथा भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को बर्खास्त करने के लिये प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर गुरुवार को उत्तरा धीमान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने अनेकों कांग्रेसियों के साथ धरना दिया तथा कोतवाली चौराहा से कलेक्टर कार्यालय तक वाहन रैली के रुप में पहुँच कर प्रदेश सरकार को भंग करने के लिये रायपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन एसडीएम चन्द्र मोहन मिश्रा को कांग्रेसियों ने दिया।
इस मौके पर धरना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री अजीज कुरैशी पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है इसमें यादातर मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं। पूरे प्रदेश में जनता बिजली को लेकर परेशान है और लोगों को भारी भरकम राशि के बिजली बिल दिये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्य के लिये दिये जा रहे पैसों का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया है इस सरकार को उखाड़ फेंकना जरुरी हो गया है।
विशेष अतिथि के रुप में पधारे म.प्र. पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसपाल अरोरा ने कहा कि भाजपा की सरकार में पीने का पानी की समस्या, शासकिय दर पर की जा रही गेहूँ की खरीदी में अव्यवस्थाएं भाई-भतीजाबाद एवं भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को रोजगार के अभाव में पलायन करना पड़ रहा है। पशुधन के लिये चारा एवं खाद्यान्न की कमी की पूर्ति सरकार नहीं करा पा रही है।
कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह अरोरा मिंदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त नरेन्द्र खंगराले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में सीहोर के पर्यवेक्षक सचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, हैदर अली खान, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुश्री रुकमणी रोहिला, प्रेमबंधु शर्मा, कुलदीप सेठी, कमलेश कटारे, दामोदर राय, अशोक श्रीवास्तव, सुरेश साबू, के.यू.कुरैशी, दर्शन सिंह वर्मा, ओमदीप राठौर, महेश दयाल चौरसिया, ममता त्रिपाठी, राजेश आजाद, गीता राठौर, ऊषा चौहान, रामदयाल परमार, राकेश वर्मा, पवन राठौर, मेहफूज कुरैशी बंटी, अशफाक खां पार्षद, राजेन्द्र वर्मा, महेश दुबे, दिनेश सिरोलिया, सुरेन्द्र राठौर, हनीफ कुरैशी, शंकर यादव, बृज मेवाड़ा, ओम राय, राजकुमार श्रीवास थे। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रुप से महेन्द्र ठाकुर मनकी, धर्मन्द्र यादव, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अशफाक खां, पंकज गुप्ता, दिनेश भैरवे, इरफान वेल्डर, हाजी सलीम, मनोज गुजराती पार्षदगण, राजाराम कसोटिया, सुरेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर, मुरली तोमर, कुतुबुद्दीन शेख, विनय भटेले, शंकर खरे, मधु सुदन अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, इमरान पठान, मुमताज खां, ओम प्रकाश राठौर, मुंशीलाल राठौर, लीला लोधी, जैतून बी कुरैशी, निर्मला ठाकुर, मूलचंद राठौर, रामचंद राठौर, कमल पहलवान, राजकुमार कसौटिया, भरत वारिया, लीलाधर राय, संजय नामदेव, बद्री राय, दीवान मालवीय, ओंकार सिंह, आशा रोही, महेन्द्र परमार उपस्थित थे।